BokaroJharkhand

हुरलुंग गैंग रेप में शामिल चार युवक गिरफ्तार, 6 अभी भी फरार

Bokaro : बीते दिनों जिले के चतरोचट्टी थाना इलाके में हुए गैंग रेप के मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. चारों युवकों के गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए जिले के एसपी पी मुरुंगन ने बताया कि चतरोचट्टी थाना इलाके के हुरलुंग पंचायत स्थित नरकंडी गांव के पकियाटांड टोला में रहने वाले एक युवती को हजारीबाग जिले के आंगो थाना क्षेत्र के जुलमी गांव निवासी राजेश महतो अपने दस साथियों के साथ रात को  घर से जबरन उठाकर ले गये थे, जहां पर सभी ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म की  घटना को अंजाम दी थी. जिसके बाद चतरोचट्टी थाना में युवती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

इसे भी पढ़ें- ACB ने निरसा अंचल के हल्‍का कर्मचारी को 15 सौ रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार

निशानदेही पर हुई गिरफ्तारी

दर्ज प्राथमिकी के बाद अपराधियों के धड़ पकड़  के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम गठित की गयी. जिसके बाद छापामारी के क्रम में राजेश महतो को पुलिस ने उसके घर के पास से गिरफ्तार किया, जिसके बाद वह सभी आरोपियों का नाम पुलिस को बताने लगा. अपराधियों के नाम सामने आते ही पुलिस ने उसके निशानदेही पर नरकंडी निवासी राहुल महतो, हजारीबाग के किमो निवासी सुरेश कुमार अगरिया और नरकंडी गांव के ही असहर अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. सभी ने अपना अपराध पुलिस के समक्ष कबूल कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- राजधानी में आपराधिक मामलों के निपटारों के लिए डेली वेज पर विधि सलाहकारों की होगी नियुक्ति

अन्‍य युवकों की जल्‍द होगी गिरफ्तारी

कांड में उपयोग किया गया एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी पुलिस के हाथ लगे हैं. जबकि अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. उम्मीद है कि सभी को पुलिस जल्द पकड़ लेगी. टीम का नेतृत्व बेरमो एसडीपीओ कर रहें थे. उनके साथ गोमिया इंस्पेक्टर, चतरोचट्टी के थाना प्रभारी, बीटीपीएस के थाना प्रभारी सहित कई पुलिस अधिकारी थे.

इसे भी पढ़ें- 91 शराब दुकानों की नीलामी में आधे से अधिक पर शाहाबादी समूह का कब्जा

Related Articles

Back to top button