Bihar

गंगा नदी में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

Patna: राजधानी के खाजेकलां थाना क्षेत्र स्थित चित्रगुप्त घाट पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया,  जब लोगों ने गंगा नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

इसे भी पढ़ें : गया में सरस्वती पूजा के दिन अपराधियों ने की शिक्षक की हत्या

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने युवक की हत्या करने के बाद शव को गंगा नदी में फेंक दिया है. फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस मृतक की शिनाख्त और मौत के कारणों को खंगालने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें : दरभंगा में बालाजी एजेंसी में चोरों ने की सेंधमारी, उड़ाया करोड़ों का माल

Related Articles

Back to top button