Jamshedpur

गोविंदपुर तिलकानगर में सड़क नहीं, बारिश में लोगों को हो रही है भारी परेशानी

Jamshedpur : गोविंदपुर तिलकानगर के लोग इन दिनों मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. सड़क के अभाव में 50 परिवार के 300 लोगों को परेशानी हो रही है. पहली बार बस्तीवासियों ने दुर्गापूजा मनाने का निर्णय लिया है  लेकिन यहां की व्यवस्था से वे काफी मायूस है. बस्ती में आने-जाने के लिए एकमात्र रास्ता गड्ढे और कीचड़ से भरा हुआ है. बस्ती में बिजली विभाग की ओर से बिजली जरूर मुहैया करा दी गई है, लेकिन घर तक तार ले जाने के लिए पोल तक की सुविधा नहीं दी गई है. लोग बांस के सहारे बिजली तार अपने घरों तक लेकर गए हैं. स्थानीय विधायक ने उनकी समस्याओं को देखते हुए सड़क के गड्ढों को भरने का प्रयास किया लेकिन वह पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया. बारिश होते ही सड़क कीचड़ का रूप धारण कर चुका है. कई बार संबंधित विभाग के लोगों का ध्यान आकृष्ट कराने के बाद भी वे अनदेखी कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब- राज्य के 11 गैर अनुसूचित जिलों में इतिहास शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया कब तक पूरी कर ली जायेगी

Related Articles

Back to top button