Lead NewsNationalSports

भारत की पहली 1983 ‘विश्व कप क्रिकेट ट्रॉफी’ हुई नीलाम, जानें कितने लाख में हुई बिक्री

सबसे अधिक विकेट लेने वाले मुथैया मुरलीधरन के आखिरी टेस्ट मैच की गेंद भी बिकी

New Delhi : दुनिया का पहला ऑगमेंटेड रियलिटी क्रिकेट एनएफटी प्लेटफॉर्म- क्रिकफ्लिक्स (CricFlix NFTs) का शानदार आगाज हुआ. पहले घंटे में ही कुल 1,85,00 डॉलर (1.38 करोड़ रुपए) के सामान की बिक्री हुई. इसमें से अकेले 1,10,000 डॉलर यानी करीब 82 लाख रुपए में भारत की पहली विश्व कप जीत की ट्रॉफी की रेप्लिका (1983 World Cup Trophy Replica) बिकी.

इसके अलावा टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के आखिरी टेस्ट मैच की गेंद भी लाखों रुपए में नीलाम हुई.

इसे भी पढ़ें :एआइडीएसओ ने की एडमिशन काउंटर के बाहर एसबेस्टस लगाने की मांग

 

एहसान मोरावेज ने खरीदी ट्रॉफी

1983 विश्व कप की ट्रॉफी की रेप्लिका एहसान मोरावेज नाम के शख्स ने खरीदी. यह ट्रॉफी चांदी से बनी थी और इसमें हीरों के अलावा कई बहुमूल्य रत्न भी लगे हुए थे. वहीं, मुरलीधरन की आखिरी टेस्ट मैच की गेंद दाहम आरनगाला ने 40 हजार डॉलर (30 लाख रुपए) खर्च किए. इसके अलावा 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई टी-शर्ट भी 5 हजार डॉलर की कीमत चुकाकर खरीदी गई.
वहीं, 2016 में विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज टीम के एक बल्ले को भी बेचा गया. इस बैट पर कैरेबियाई टीम के खिलाड़ियों ने साइन किया हुआ था.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब- राज्य के 11 गैर अनुसूचित जिलों में इतिहास शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया कब तक पूरी कर ली जायेगी

ऐतिहासिक महत्व की हैं नीलाम की गयी वस्तुएं

दुनिया भर के क्रिकेट फैंस के लिए यह सामान ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है और जिन लोगों ने इन्हें खरीदा है, उनके लिए यह पुरानी यादों को साझा करने जैसा है. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भारत की 1983 विश्व विजेता टीम द्वारा साइन किए बल्ला या गैरी सोबर्स, विवियन रिचर्ड्स और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का ऑटोग्राफ की हुई तस्वीरें एक फैन के लिए कितनी अहमियत रखती हैं.

इसे भी पढ़ें :पलामू-चतरा सीमावर्ती जंगल में उग्रवादियों को घेरने गयी पुलिस पर फायरिंग, आठ कांडों का शातिर अपराधी किसलय सिंह गिरफ्तार

 

क्या है क्रिकफ्लिक्स

क्रिकफ्लिक्स किसी भी कलाकृति या ऐतिहासिक लम्हे से जुड़ी चीजों को डिजिटली बदलने का प्लेटफॉर्म है. इन चीजों को डिजिटली बदलने के बाद वर्चुअल रिएलटी के जरिए बिल्कुल असली जैसा तैयार कर दिया जाता है. इससे लाखों एनएफटी फैंस के पास क्रिकेट से जुड़े यादगार मुकाबलों को अपने पास डिजिटली संग्रहण करने का मौका मिल जाता है. दरअसल, एनएफटी एक तरह का तरह का डिजिटल टोकन होता है. जिसे कॉपी नहीं किया जा सकता है और क्रिप्टोकरेंसी जैसे बदला नहीं जा सकता है.

इसे भी पढ़ें :गोविंदपुर तिलकानगर में सड़क नहीं, बारिश में लोगों को हो रही है भारी परेशानी

Related Articles

Back to top button