
Ranchi/Sahibganj: एक हज़ार करोड़ के अवैध खनन व मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी के गवाह विजय हांसदा के केस की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम साहिबगंज पहुंची हुई है. सीबीआई की टीम ने तीसरे दिन भी जांच का सिलसिला जारी रखा है. आज गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे ही सीबीआई की चार सदस्य टीम भवानी चौकी स्थित विजय हांसदा के घर पहुंच कई जानकारी हासिल की है. करीब एक घंटे तक गांव के लोगों से जानकारी हासिल की गई है साथ ही पूछताछ के लिए करीब आधा दर्जन ग्रामीणों को भी साथ लाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.




