
Nikhil kumar
Ranchi : राज्य की ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2020-21 का भी पैसा खर्च नहीं हो पाया है. 15वें वित्त आयोग से अनटाइड और टाइड फंड से झारखंड के 4364 ग्राम पंचायतों को वित्त वर्ष 2020-21 में 1266 करोड़ रुपये की राशि दी गयी थी,लेकिन हालात यह है कि करीब डेढ साल बाद भी अभी तक इसमें से 321 करोड़ रुपये ही खर्च किया जा सका है. 945 करोड़ रुपये अभी भी पड़ा हुआ है. यानि कुल आवंटन का महज 25 फीसदी ही राशि खर्च हो पायी.
ये जिले खर्च करने में फिसड्डी
गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, रांची जिले की स्थिति खर्च करने में काफी खराब है. पंचायतों में इस राशि से 85782 एक्टिीविटी शुरू की गयी हैं. इनमें से सिर्फ 31805 योजनाओं को ही जियो टैग किया गया है. अभी भी अधिकांश योजनाएं अधर पर लटकी हुई हैं. इस तरह देखा जाये तो विकास का काम बाधित है.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 7,84,781 श्रमिकों ने कराया ई-श्रम पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन, एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़े सर्वाधिक कामगार
2021-22 में भी 1132 करोड़ रुपये दिये गये हैं
बता दें कि ग्राम पंचायतों में वित्त वर्ष 2021-22 में भी 1132 करोड़ रुपये दिया गया है जिसमें महज 261 करोड़ ही खर्च हो पाया है. यानि अभी पंचायतों में दोनों वित्त वर्ष मिलाकर लगभग 1817 करोड़ से अधिक राशि पड़ी हुई है. राज्य सरकार ने इस राशि को अविलंब खर्च करने का निर्देश सभी ग्राम पंचायतों को दिया है.
इसे भी पढ़ें :Ranchi News : कांटा टोली चौक पर ट्रेलर फंसने से लगा जाम, लोग परेशान
राशि कम खर्च होने की ये बताई वजहें
पंचायतों का कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष कोरोना के चलते रोजगार परक ही योजनाएं ली जा सकी. आधारभूत संरचना से जुड़े काम कम हुए. वहीं इस बार भी ग्राम पंचायतों में गठित कार्यकारिणी समिति का कार्यकाल दो माह से अधिक समय तक समाप्त था. ऐसे में इस अवधि में भी काम नहीं हो सका. हालांकि, सोलर लाइट, शौचालय निर्माण की योजनाएं ली गयी हैं.
इसे भी पढ़ें :जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों को आतंकियों की धमकी, कहा- घाटी छोड़ दो, वरना भुगतना होगा अंजाम
जिला ग्राम पंचायत कुल उपलब्ध फंड खर्च प्रतिशत (राशि करोड़ में)
गोड्डा 201 56.81 20.68 36
जामताड़ा 118 33.64 11.94 35
सरायकेला 132 39.76 13.66 34
पाकुड़ 1 39.34 13.32 33
पलामू 269 78.23 25.66 33
साहेबगंज 163 46.77 14.52 31
हजारीबाग 251 72.45 22.49 31
खूंटी 86 25.38 7.87 31
लातेहार 115 35.83 10.74 30
गिरिडीह 352 103.95 30.28 29
पूर्वी सिंहभूम 231 64.29 18.52 29
गढ़वा 189 58.88 16.95 29
देवघर 194 56.51 15.74 29
लोहरदगा 66 19.68 5.43 28
चतरा 152 47.81 11.61 24
रामगढ़ 125 33.37 7.26 22
धनबाद 256 63.86 12.93 20
प.सिंहभूम 217 69.01 13.31 19
बोकारो 249 66.47 12.54 19
रांची 305 85.34 15.59 19
कोडरमा 106 27.20 4.89 18
सिमडेगा 94 29.89 5.13 18
दुमका 206 59.54 6.07 10
गुमला 159 50.50 4.58 9
कुल: 4364 1266.75 321.70 25 प्रतिशत
इसे भी पढ़ें :अब झारखंड में भी कर सकेंगे बुलेट ट्रेन की सवारी, गिरिडीह धनबाद में चल रहा सर्वे




