
Ranchi : केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से असंगठित क्षेत्र से आये लोगों का तैयार कराया जा रहा आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. ऐसा हम नहीं बल्कि E-Shram पोर्टल का डेटाबेस बता रहा है. यह आंकड़ा केंद्र के साथ-साथ राज्यों में भी बढ़ा है. झारखंड में इस पोर्टल में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों की संख्या 7,84,781 हो चुकी है. इसमें एग्रीकल्चर सेक्टर से आये लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. देश भर में ऐसे लोगों रजिस्टर्ड लोगों की संख्या 4 करोड़ 19 लाख से ऊपर है.
इसे भी पढ़ें : अब झारखंड में भी कर सकेंगे बुलेट ट्रेन की सवारी, गिरिडीह धनबाद में चल रहा सर्वे
18 से 40 वर्ष के लोग सर्वाधिक रजिस्टर्ड
राज्य में रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों में 18 से 40 वर्ष उम्र के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. ऐसे लोगों की संख्या 53,0,741 है. इसके बाद 40 से 50 साल के लोग हैं. इनकी संख्या 1,48,295 है. 50 साल के ऊपर लोगों की संख्या केवल 69,112 है. 16 से 18 साल की उम्र के लोगों की संख्या 36,633 है. रजिस्ट्रेशन के इस आंकड़े में महिलाएं पुरुषों से ज्यादा हैं. रजिस्टर्ड महिलाओं की संख्या 4,21,150 है. वहीं पुरुषों की संख्या 363617 है. राज्य सरकार की ओर से कॉमन सर्विस सेंटर और सेल्फ मोड में रजिस्ट्रेशन का अवसर दिया जा रा है. जिसमें से कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से 7,17,178 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. खुद से रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या 67,603 है.
रजिस्ट्रेशन में ओबीसी आगे
रजिस्ट्रेशन कराने वालों में ओबीसी श्रेणी के लोगों की संख्या अन्य के मुकाबले ज्यादा है. ये 2,77,713 हैं. इसके बाद सामान्य श्रेणी के 59,582 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. एसटी श्रेणी से 64,758 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जबकि एससी श्रेणी से रजिस्ट्रेशन कराने वाले केवल 64,758 हैं.
प्रमुख सेक्टर के अनुसार रजिस्टर्ड कराने वाले लोग
एग्रीकल्चर : 486395
डोमेस्टिक एंड हाउसहोल्ड : 73168
कंस्ट्रक्शन : 66387
कैपिटल गुड्स मैन्युफैक्चरिंग : 28585
अपैरल : 23779
टोबेको इंडस्ट्री : 22933
ऑटोमोबाइल एंड ट्रांसपोर्टेशन : 19601
मिस्लेनियस : 13217
एजुकेशन : 10077
हेल्थकेयर : 7779
इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर : 6055
टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी : 5094
रिटेल : 4813
प्रोफेशनल्स : 2942
ब्यूटी एंड वेलनेस : 2666
हेंडीक्राफ्ट एंड कारपेट : 2651
फूड इंडस्ट्री : 2148
प्रिंटिंग : 1788
माइनिंग : 1755
ऑफिस वर्क : 858
प्राइवेट सिक्यूरिटी : 618
वूड एंड कारपेंटरी : 429




