JharkhandLead NewsNEWSRanchi

Ranchi News : कांटा टोली चौक पर ट्रेलर फंसने से लगा जाम, लोग परेशान

Ranchi : शहर के व्यस्तम चौराहों में से एक कांटाटोली चौक पर सोमवार को सुबह से ही जाम लगा हुआ है. स्थिति यह है कि चौक के चारों तरफ हर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. एक 18 चक्के वाला भारी-भरकम ट्रेलर पश्चिम पुरूलिया रोड जाने वाले रास्ते में फंस गया. इस दौरान बड़े वाहनों के अलावा छोटे वाहन, बाइक एवं साइकिल सवार भी कांटाटोली बहुबाजर रोड पर लगे जाम में फंसे रहे.

इसे भी पढ़ें : अब झारखंड में भी कर सकेंगे बुलेट ट्रेन की सवारी, गिरिडीह धनबाद में चल रहा सर्वे

शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच सड़क पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिसकी वजह से सुबह-सुबह अपने काम पर निकले लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है. शहर में जाम लगने की समस्या कोई नई नहीं है. आए दिन किसी न किसी वजह से सड़कों पर जाम लगा रहता है. बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है.

Related Articles

Back to top button