Jamshedpur

उलीडीह में जयप्रकाश स्कूल का ताला तोड़कर सामानों की चोरी

Jamshedpur :  शहर में चोरों का गिरोह इतना सक्रिय है कि वे स्कूलों में भी आए दिनों चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला उलीडीह थाना क्षेत्र के जयप्रकाश स्कूल से सामने आया है. इस स्कूल का भी ताला तोड़कर चोरों ने भीतर में रखे सामानों की चोरी कर ली.

सरकारी स्कूलों को ही निशाना बना रहे हैं चोर

शहर के चोर अधिकांश सरकारी स्कूलों को ही अपना निशाना बना रहे हैं. जयप्रकाश स्कूल भी सरकारी ही है. घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के प्रधान टीचर सुशीला टोप्पो ने मामला दर्ज कराया है. चोरी की घटना से स्कूल को करीब 50 हजार रुपये तक का नुकसान हुआ है. घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- छठ मनाने गया था परिवार, चोरों ने घर का ताला तोड़ नकद समेत साढ़े तीन लाख के जेवरात उड़ाए

 

 

Related Articles

Back to top button