
Jamshedpur : मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी रामचंद्र चौधरी के घर का ताला तोड़कर ग्यारह हजार नकद समेत साढ़े तीन लाख के जेवरातों की चोरी हो गई. घटना के वक्त रामचंद्र का पूरा परिवार छठ मनाने स्वर्णरेखा नदी घाट गया था. जब परिवार वाले वापस लौटे तो घर का ताला टूटा पाया. वहीं सामान भी बिखरे पड़े थे. साथ ही अलमीरा का ताला भी टूटा पाया. जांच में नकद रुपये और जेवरात गायब पाये गये. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

तीन दिनों में चोरी की दूसरी बड़ी घटना
शहर में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ गई है. पिछले तीन दिनों में यह चोरी की दूसरी बड़ी घटना है. इससे पहले सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में एक बंद घर मे चोरों ने करीब तीन लाख के जेवरातों की चोरी कर ली थी. इस तरह की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है.
इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर में छठ घाट पर युवक पर बम से हमला, जवाब में फायरिंग, एक युवती भी घायल




