
Mumbai : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. उद्धव को रिलायंस ग्रुप के हरकिशनदास हॉस्पिटल में अगले 3 से 4 दिनों तक रहेंगे.
दरअसल कुछ दिनों से उद्धव ठाकरे के गर्दन के पास दर्द हुआ था. उन्होंने बीते सोमवार को टेस्ट करवाया था. यहाँ टेस्ट से यह पता चला कि गर्दन के पास के स्पाइन में उन्हें तकलीफ है. इसके बाद बुधवार को इलाज के लिए वे अस्पताल में एडमिट हुए.
इसे भी पढ़ें : जिला प्रशासन का फरमान! 20 नवंबर तक नहीं ली वैक्सीन तो नहीं मिलेगा राशन और पेट्रोल
क्या कहते हैं डॉक्टर
अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एक छोटी सी सर्जरी करनी पड़ेगी और इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ठीक हो जाएंगे. डॉ. शेखर भोजराज उनकी सर्जरी करेंगे. वहीं उनके स्वास्थ्य की जांच भी इसी एचएन रिलांयस अस्पताल में की गई थी जहां बीते कल वह भर्ती हुए हैं.
दरअसल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को यह दर्द पिछले हफ्ते से शुरू हुआ है. बीते कुछ दिनों से गर्दन और रीढ़ की तकलीफ की वजह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई कार्यक्रम भी कैंसिल किए. केवल यही नहीं बल्कि लोगों से मुलाकातें भी वे कम कर रहे थे. बीते दिनों दिवाली के दिन अपने वर्षा बंगले में आने-जाने वालों से भी वे कम ही मिले. उनका दर्द बढ़ता ही जा रहा है और इस वजह से अब सर्जरी किए जाने का फैसला किया गया है.
इसे भी पढ़ें : BIT के ऑफ कैंपस से बीटेक करने का मिल रहा मौका, अब 19 नवंबर तक करें एप्लिकेशन




