Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : मानगो के साईनगर में चोरी, नकद समेत लाखों के गहने ले उड़े चोर, भगवान की मूर्ति तक नहीं छोड़ा

Jamshedpur : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत साईनगर निवासी बबिता देवी के मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना के वक्त बबिता देवी अपने परिवार संग बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित अपने घर गई हुई थी. आज सुबह जब वह वापस लौट रही थी तो पड़ोसियों ने फोन पर घटना की जानकारी दी. सुबह 8 बजे घर पहुंची तो पाया कि घर में लगा ताला टूटा हुआ है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. जानकारी देते हुए बबिता देवी ने बताया कि उनकी मां की तबियत खराब है तो वह परिवार संग 26 अक्टूबर को ही अपने गांव गई थी. आज सुबह जब वह वापस लौट रही थी तो रास्ते में ही पड़ोसियों ने चोरी होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में लगे तीन तालों को तोड़ा है और नकद समेत गहने और एक लैपटॉप की चोरी की है. चोर अपने साथ चांदी की बनी भगवान की मूर्ति भी ले गए. नकद समेत तीन लाख के गहनों की चोरी हुई है. इधर पास ही लगे सीसीटीवी में चोरों की गतिविधि भी सामने आई है. चोर तीन की संख्या में थे और एक स्कूटी से आए थे. दो चोर घटना को अंजाम देने के लिए अंदर घुसा था जबकि एक स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button