
Giridih: गिरिडीह के बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के स्पोटर्स घर में रविवार को एक दिवसीय जोनल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बीएनएस डीएवी स्कूल में हुए एक दिवसीय प्रतियोगिता में मेजबान टीम स्कूल के प्रतिभागियों समेत रांची, हजारीबाग, बोकारो, जमशेदपुर, देवघर और डालटनगंज के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. धनबाद के कोयला नगर डीएवी की और से हुए एक दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान सारे टीमों का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा. प्रतियोगिता की शुरुआत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत पेश कर किया गया. स्कूल के प्राचार्य यह क्षेत्रिए निदेशक डा. पी. हाजरा के नेत्तृव में मेजबान स्कूल टीम के प्रतिभागियों ने जहां कुछ चूक गए. वहीं दूसरे स्कूल के प्रतिभागियों का प्रदर्शन दमदार रहा. तीन स्तर कलस्टर, जोनल और नेशनल स्तर पर होने वाले इस प्रतियोगिया का दुसरा चरण जोनल स्तर पर आयोजित हुआ. इधर प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षक मनीष कुमार, नवीन मिश्रा समेत कई शिक्षकों की भूमिका खास रही.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह विधिक सेवा प्राधिकार और झालसा ने नगर भवन में किया मेगा सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन




