
Giridih: रविवार को पीरटांड़ में जेएमएम के झारखंड युवा मोर्चा का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की. स्थानीय विधायक सोनू ने जेएमएम को एक आंदोलनकारी दल बताते हुए कहा की शिबू सोरेन के सपनो का झारखंड बनाने दिशा में जेएमएम का प्रयास शुरू से चल रहा है. कहा की हेमंत सरकार पिछले पांच सालों में राज्य को पहले स्थान पर लाने के मकशद से शासन कर रही है. लेकिन भाजपा के बाहरी नेताओ द्वारा राज्य की जनता को बरगलाने का दौर भी जारी है. सोनू ने कहा की किसी सूरत में जनता ऐसे बाहरी नेताओ के बहकावे में नहीं आने वाली है. इधर मिलन समारोह में अमित साहू, मनीष जैन, कलीम अंसारी, अमित हेंब्रम समेत कई युवाओं ने जेएमएम का दामन थामा.




