Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR RURAL : केस उठाने की धमकी देने पहुंचा था डायन संदेह में चाची का हत्या करने का आरोपी, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा, पिस्टल बरामद

JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम जिले के गुड़ाबंदा थाना अंतर्गत पुनासिया गांव में डायन संदेह में अपन ही चाची रईवारी मुंडा की हत्या के बाद केस उठाने पहुंचे आरोपी राजेश मुंडा को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा. पुलिस ने तलाशी के दौरान राजेश के पास से एक देसी पिस्टल तीन गोली और एक बाइक बरामद की है. वहीं पुलिस ने राजेश की निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है. राजेश पूर्व में पूरे गांव में आग लगाने के मामले में जेल जा चुका है. वह 10 साल सजा काटकर फरवरी माह में ही जेल से छूटकर बाहर आया था. जानकारी देते हुए गुड़ाबंदा थाना प्रभारी प्रिनन ने बताया कि 15 जून को रईवारी मुंडा की पत्थर से कूचकर और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में मृतक के परिजनों ने भतीजे राजेश मुंडा पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. रविवार को वह एक बाइक पर सवार होकर गांव पहुंचा था. गांव में उसने मृतक के परिजनों को पिस्टल दिखाकर केस उठाने की धमकी दी और वहां से चला गया.

बरामद हथिया

सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची और गांव वालों से मामले की जानकारी ली. गांव वालों ने बताया कि वह बाइक से थोड़ी देर पहले ही स्वर्गछिड़ा की ओर गया है. पुलिस भी उसी तरफ गई. रास्ते में राजेश पुलिस को देखकर भागने लगा तभी पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से देसी पिस्टल और गोली बरामद की गई. पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह जब जेल से बाहर आया तो उसकी चाची रईवारी उसे गांव से बाहर भाग जाने के लिए कहती थी क्योंकि उसने पूरे गांव को आग लगा दी थी. वहीं उसे चाची पर डायन होने का शक था इसलिए उसकी हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ये भी पढ़ें : Chaibasa Accident : रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, टाटा मैजिक के धक्‍के से स्कूटी सवार शिक्षिका की मौत

Related Articles

Back to top button