National

राहुल गांधी ने कहा, 1984 दंगा भयानक त्रासदी थी, सैम पित्रोदा माफी मांगें

NewDelhi : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  सैम पित्रोदा को 1984 के सिख नरसंहार पर दिये गये बयान पर माफी मांगने को कहा है.  बता दें कि इस मामले में  भाजपा लगातार कांग्रेस को घेर रही है. इसके बाद राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर बयान जारी किया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सैम पित्रोदा ने जो कहा वह पूरी तरह आउट ऑफ लाइन है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए. राहुल ने कहा, मुझे लगता है कि 1984 एक अनावश्यक त्रासदी थी जिसने बहुत दर्द दिया. अभी न्याय होना बाकी है. जो लोग 1984 त्रासदी के लिए जिम्मेदार थे उन्हें अभी सजा मिलना बाकी है.

इसे भी पढ़ेंःबीजेपी पर सिद्धू की रंगभेद टिप्पणी, कहा- काले अंग्रेजों से देश को निजात दिलाओ

मेरी मां सोनिया गांधी ने माफी मांगी है

इस क्रम में राहुल ने कहा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने इस पर माफी मांगी है. मेरी मां सोनिया गांधी ने माफी मांगी है. हम सबने हमारी स्थिति को साफ किया है कि 1984 त्रासदी एक भयानक घटना थी और यह कभी नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, मिस्टर सैम पित्रोदा ने जो भी कहा वह पूरी तरह गलत है और स्वीकार करने काबिल नहीं है. मैं उनसे सीधे तौर पर कहूंगा कि उन्हें इस टिप्पणी पर माफी मांगनी चाहिए. बता दें कि न्यूज एजेंसी एएनआई को दिये एक बयान में पित्रोदा ने 1984 मामले पर कहा था, ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचता, यह भी एक और झूठ है. 1984 की बारे में अब क्या? आपने पिछले पांच साल में क्या किया, 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया?

हालांकि सैम ने 1984 के सिख दंगों को लेकरकांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा के बयान पर बवाल मचने के बाद उन्होंने माफी मांग ली है. पित्रोदा ने कहा है कि उनकी हिंदी खराब है. उन्होंने सफाई दी है कि वे जो हुआ वह बुरा हुआ कहना चाहते थे. बुरा हुआ का वे दिमाग में अनुवाद नहीं कर पाये. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.  कहा कि भाजपा सरकार ने क्या किया और क्या दिया? इस मुद्दे पर चर्चा करने को अन्य कई मुद्दे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें खेद है कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया.

इसे भी पढ़ेंःवेंटिलेटर पर भारतीय अर्थव्यवस्था

Related Articles

Back to top button