Giridih

गिरिडीह एसडीएम ने पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी संचालकों के साथ की बैठक, सुरक्षा पर हुई चर्चा

Giridih: गिरिडीह के पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालकों के साथ बुधवार शाम सदर एसडीएम ने बैठक किया. इस दौरान बैठक में एसडीपीओ विनोद रवानी, नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और पचंबा थाना प्रभारी मंटु कुमार भी शामिल हुए. वहीं बैठक में पंप संचालक रमेश चन्द्रवंशी, प्रमोद कुमार सलामपूरिया, निर्मल सलामपूरिया, काकू सरदार समेत कई गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालक मौजूद थे.

बैठक में संचालकों ने अपनी परेशानियों को बताया, परेशानियों पर चर्चा के बाद एसडीएम ने कहा कि पेट्रोल और गैस दोनों ही हर व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ है. ऐसे में सुरक्षा की बेहद जरुरत पंप और गैस एजेंसी संचालकों को रहता है. क्योंकि ब्रिकी के बाद इनके पास नखद रुपए भी अधिक होते हैं, तो इस लिहाज से खुद गैस एजेंसी संचालक और पेट्रोल पंप संचालकों को भी अलर्ट पर रहने की जरुरत है. ऐसे में हर संचालक पहले अपने प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरे इस्टांल कराएं. और सीसीटीवी भी बेहतर क्वालिटी का होना जरुरी है. एसडीएम और एसडपीओ ने संचालकों को अपने कर्मियों का सत्यापन करना जरुरी है. एसडीएम ने इस दौरान पंप संचालको और गैस एजेंसी संचालकों को सुझाव देते हुए कहा कि दोनों स्थानों पर प्रशिक्षित कर्मियों को रहना जरुरी हे. जिसे प्रशिक्षित कर्मी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए ग्राहकों को अपनी सेवा दे सके. और कर्मियों के पास हर वक्त संबधित थाना और अग्निशमन वाहन का नंबर भी मौजूद रहना जरुरी है. जिसे कोई भी अप्रिय घटना होने पर उस पर तत्काल काबू पाया जा सके.

Related Articles

Back to top button