
Ranchi: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार को दिए निर्देश को स्वागत योग्य बताया है. श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा लंबे समय से बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सदन से सड़क तक आवाज उठा रही है. आज पूरे प्रदेश में राज्य सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण घुसपैठियों को संरक्षण प्राप्त है. उनके सरकारी दस्तावेज बन रहे. स्थिति ऐसी भयावह हो चुकी है कि पूरे संथाल परगना की डेमोग्राफी ही बदल गई है. राज्य सरकार के संरक्षण में आदिवासी समाज की जमीन पर घुसपैठियों का कब्जा हो रहा है. लव जिहाद के नाम पर बहन, बेटियों से शादी कर जमीन लूटे जा रहे हैं. बाबूलाल के अनुसार 1951 से 2011की जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि मुसलमानों की जनसंख्या अप्रत्याशित ढंग से बढ़ी है, आदिवासी समाज की जनसंख्या घट रही है. उच्च न्यायालय ने इस समस्या के समाधान के लिए जो गंभीरता दिखाई है, उससे राज्य का बड़ा भला होगा. राज्य सरकार न्यायालय के निर्देश के आलोक में अविलंब जिलों से रिपोर्ट मांगे और विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित कराए.
इसे भी पढ़ें: शिबू सोरेन परिवार से बाहर का आदिवासी केवल कामचलाऊ, कोल्हान के टाइगर को बना दिया चूहा: बाबूलाल मरांडी




