Crime NewsJharkhand StoryLohardagaRanchi

लोहरदगा में पुल निर्माण मे लगे दो ट्रैक्टरों को उग्रवादियों ने फूंका

Lohardaga: जिले के पेशरार क्षेत्र में सेरेंगदाग थाना अंतर्गत पुंदाग नदी पर पुल निर्माण मे लगे दो ट्रैक्टरों को भाकपा माओवादी उग्रवादियों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद निर्माण कार्य में लगे कर्मियों में हड़कंप मच गया है। वही दर्जनों के संख्या में पहुंचे भाकपा माओवादी ट्रैक्टर को आग के हवाले कर चलते बने। जानकारी अनुसार पुंदाग नदी में आरईओ विभाग द्वारा निविदा के माध्यम से लगभग दो करोड़ की लागत से पुल निर्माण कराया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें: चतरा में पैसा दुगुना करने वाले गिरोह का अंतरराज्यीय ठग कर्नाटक से गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि बीती रात्रि लगभग 15 की संख्या में हथियार से लैस पहुंचे उग्रवादियों ने बिना कुछ कहे कार्य में लगे दो ट्रैक्टर से तेल निकालकर दोनो टैक्टर के चारो चक्कों में आग लगा दी. इस घटना में ठेकेदार को लाखों रुपया का नुकसान हुआ है. साथ ही कार्य भी बाधित हो गया है. मामले को लेकर सेरेंगदाग थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सोमवार सुबह घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले पर एसपी आर रामकुमार ने कहा है कि उन्हें सूचना मिली है कि पुल निर्माण कार्य में लगे दो ट्रैक्टर के चक्का को आग के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने इसे लेकर एक विशेष टीम की गठन किया गया है जो पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगी.

Related Articles

Back to top button