
Ramgarh: झामुमो जिला समिति की बैठक सोमवार को होटल ट्रीट के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू व संचालन विनोद कुमार महतो ने किया. बैठक में रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव की समीक्षा, अनुषांगिक इकाईयों के गठन, संगठन की मजबूती, सदस्यता अभियान में तेजी लाने, 4 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस मनाने के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया. इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद किस्कू ने कहा कि हार-जीत चुनाव के दो पहलू हैं, जिसे हमें स्वीकार करना चाहिए. उन्होने कहा कि इससे घबराने नही बल्कि सीख लेने की जरूरत है. कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपना उम्मीदवार नही रहने के बाद भी जो अपनी पार्टी के लिए संघर्ष किया है इसे हर हाल में बरकरार रखेंगे.
इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में पुल निर्माण मे लगे दो ट्रैक्टरों को उग्रवादियों ने फूंका

उन्होंने कहा कि इसका परिणाम आनेवाले चुनावों में देखने को मिलेगा. जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन कर परचम लहराने का कार्य करें. इस मौके पर उन्होंने 4 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने की भी अपील की. स्थापना दिवस में रामगढ़ से कई कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस मौके पर केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, महेंद्र मुंडा, मधु साव, भुनेश्वर प्रसाद महतो, रंजीत कुमार बेसरा, मुकेश रावत, आजाद अंसारी, विजय किस्कू, बरतु करमाली, दिलीप कुमार शर्मा, संतोष कुमार, अरूण बनर्जी, रामकिशुन गिरि, गोरंग राय, खुदीराम महतो आदि मौजूद थे.




