Jharkhand Vidhansabha Election

#BJP के सभी उम्मीदवारों के नामों का फैसला दो दिनों में, दिल्ली से होगी घोषणा

Ranchi: झारखंड के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में जैसे कोई उत्सव की तैयारी हो रही है. लगातार बैठकों का दौर चल रहा है. प्रमंडलवार बैठकों का दौर जारी है.

झारखंड के कोने-कोने से टिकट के दावेदार बीजेपी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. चुनाव प्रभारियों के साथ फोटो खिंचवा कर फेसबुक पर लोड कर अपनी उम्मीदवारी को और पुख्ता करने में लगे हैं.

इसी बीच बीजेपी कार्यालय से खबर निकल कर आ रही है कि दो दिनों के बाद यानी गुरुवार को बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर देगी. इसकी घोषणा दिल्ली से की जायेगी.

दावेदार इन दो दिनों के बीच टिकट के लिए सारा पैंतरा खेलने की तैयारी में हैं. बीजेपी चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने आजसू के साथ जाने का समीकरण भी बना लिया है.

इसे भी पढ़ें – #JharkhandElection : पार्टी की जीत से ज्यादा अपने टिकट की लॉबिंग में जुटे हैं सीनियर कांग्रेसी!

अब देखनेवाली बात होगी कि आजसू इस समीकरण से कितना खुश होता है.

फिलहाल तीन नाम हैं लिस्ट में

बीजेपी के पुख्ता सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि फिलहाल जो लिस्ट तैयार हुई है, उस लिस्ट में हर विधानसभा जहां से बीजेपी चुनाव लड़नेवाली है, तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम फिलहाल लिस्ट में हैं.

दो दिनों के मंथन के बाद बीजेपी नामों को तय कर दिल्ली अंतिम मुहर के लिए भेजेगी. कहा जा रहा है कि वहीं से नामों का ऐलान भी किया जायेगा. बीजेपी के करीब 15 सीटिंग एमएलए के नाम लिस्ट से गायब हैं. रांची, हटिया, बोकारो, बेरमो, धनबाद, हजारीबाग, चंदनकियारी जैसी सीटों के लिए काफी माथापच्ची हो रही है.

इसे भी पढ़ें – #EconomicSlowdown: खस्ताहाल BSNL से जुड़े एक लाख कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर संकट

आजसू से गठबंधन का समीकरण क्या होगा?

बीजेपी फिलहाल दो टॉपिक पर काम कर रही है. पहला उम्मीदवारों का नाम तय कर रही है, वहीं दूसरी तरफ आजसू के साथ किन शर्तों पर गठबंधन करना है, इस पर भी बैठकों का दौर शुरू है.

कहा जा रहा है कि बीजेपी आजसू को दहाई के आंकड़े जितनी सीट देना चाह रही है, वहीं आजसू पार्टी इतने पर तैयार नहीं हो रही है. करीब 20 सीटों की जिद पर आजसू कर रही है.

वहीं दूसरी तरफ गठबंधन न होने की सूरत में आजसू ने दूसरे समीकरणों पर भी काम करना शुरू कर दिया है. क्योंकि हटिया, चंदनकियारी, हुसैनाबाद, लोहरदगा और गोमिया जैसी सीटों पर आजसू और बीजेपी आमने-सामने हो जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें – #BabulalMarandi ने कहा, ‘वनवास अब खत्म, सरकार बनाकर राज्य को सवांरेंगे’

Related Articles

Back to top button