
Ranchi : झारखंड विकास मोर्चा के केन्द्रीय कार्यालय डिबडीह, रांची में लगातार दूसरे दिन झाविमो में शामिल होने वालों का तांता लगा रहा.
मंगलवार को आयोजित मिलन-समारोह में पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में कोल्हान क्षेत्र के दर्जनाधिक नेताओं सहित सैकड़ों लोगों ने झाविमो का दामन थामा.
झाविमो का दामन थामने वालों में प्रमुख रूप से झामुमो नेता सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, आंदोलनकारी नरेश चंद्र मुर्मू व हरमोहन महतो, कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सुशील बारला, घाटशिला की डॉ सुनीता सोरेन, पोटका के पंचायत समिति सदस्य, बबलू सरदार का नाम प्रमुख रूप से शामिल है.
सभी का स्वागत कर पार्टी अध्यक्ष मरांडी ने उन्हें पार्टी के सांगठनिक कार्य में जुटने का निर्देश दिया. इस दौरान केन्द्रीय मीडिया प्रभारी तौहीद आलम एवं आलोक वाजपेयी भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : #BJP के सभी उम्मीदवारों के नामों का फैसला दो दिनों में, दिल्ली से होगी घोषणा
विकास का खाका तैयार
मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के प्यार की बदौलत झारखंड विकास मोर्चा अपने पुराने रंग में लौट चुका है. झाविमो की अस्तित्व समाप्ति का सपना देखने वालों को जनता इस बार चुनाव में धूल चटा देगी.
पूरे झारखंड में झाविमो की लहर चल रही है. जनता समझ चुकी है कि केवल कंघी ही झारखंड प्रदेश को संवारने में सक्षम है. हमारा गठबंधन राज्य की जनता के साथ है. हमने अपने 28 माह के मुख्यमंत्रित्वकाल में ऐतिहासिक काम किया है.
हमारे पास विकास का पूरा खाका तैयार है. जनता ने अवसर दिया तो 5 साल में झारखंड को देश भर में अव्वल राज्य बनाकर दिखा देंगे. लगातार पार्टी में शामिल होने वालों के कारण पार्टी को मजबूती मिल रही है.
इसे भी पढ़ें : #Jamshedpur : पूर्वी जमशेदपुर पर सीएम को सीधी चुनौती देंगे डॉ अजय, शंभू चौधरी के लिए छोड़ी पश्चिमी सीट
इन लोगों ने भी थामा पार्टी का दामन
इस दौरान पोटका विधानसभा क्षेत्र से कुतलू मुर्मू, सुरेन्द्र टुडू, प्रिकान्सों पात्रों, जोगेन दास, सुनील सरदार, सुपाई मुर्मू, रामदास हांसदा, गोपाल हांसदा, संजय हासंदा, दिलीप सोरेन एवं वासन्ती मुर्मू, घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से सन्नी मार्डी, संग्राम मुर्मू, बैजनाथ हांसदा, हरिपद हांसदा, रघुवेश मिश्रा, सावित्री टुडू, संतोष मुर्मू, मुगली मुर्मू, विजय मुर्मू, विनय बेरा, मदन टुडू सहित सैकड़ों लोगों ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection : पार्टी की जीत से ज्यादा अपने टिकट की लॉबिंग में जुटे हैं सीनियर कांग्रेसी!




