JamshedpurJharkhand

घर के दूसरे तल्ले पर काम कर रहा था मजदूर, टूटे टाइल्स को हटाते ही फुफकार के साथ सांप ने काट लिया

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड की गुहियापाल पंचायत के बांकदोह गांव में रहनेवाले सुदाम बेरा को काम के  दौरान जहरीले चित्ती (रसेल्स वाइपर) सांप ने डंस लिया. सुदाम को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसे एंटी वेनम वैक्सीन देककर इलाज शुरू किया गया. 46 वर्षीय सुदाम बेरा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण -पोषण करता है. शुक्रवार की सुबह वह बहरागोड़ा में एक शिक्षक के घर काम करने गया था. वह घर दूसरे तल्ले पर पड़े टुकड़ों को हटाने का काम कर रहा था. टाइल्स हटाने के क्रम में उसे एक चित्ती सांप ने उंगली पर डंस लिया. सुदाम बेरा का अस्पताल में उपचार चल रहा है. गौरतलब है कि गुरुवार को चाकुलिया थाना क्षेत्र के बलियाजुड़ी में  सुनिल पात्रो (21) नामक युवक को सांप ने काट लिया था. एमजीएम अस्पताल में इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी. सुनिल जहरीले रसेल्स वाइपर सांप को अजगर समझ कर पकड़ने गया था. जैसे ही उसने सांप को पकड़ा, जहरीले वाइपर ने पलटकर उसके हाथ में डंस लिया.

इसे भी पढ़ें – भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 13, 14 को, रघुवर व लाल सिंह करेंगे शिरकत

Related Articles

Back to top button