Jamshedpur

चकुलिया के बाद बहरागोड़ा में सांप ने मजदूर को डंसा

Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल पंचायत के बांकदोह गांव के मजदूर सुदाम बेरा (46)  को शुक्रवार की सुबह एक सांप ने डंस लिया. घटना के समय वे एक शिक्षक के घर में काम करने के लिए गए हुए थे. सांप डंसने के बाद सुदाम बेरा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां पर चिकित्सकों ने स्नेक एंटीवेनम वैक्सीन लगाकर प्राथमिक इलाज शुरू की.

टूटे टाइल्स के ढेर से निकला था सांप

सुदाम बेरा जब शिक्षक के घर में काम कर रहे थे. वहीं दूसरे तल्ले  पर एक कोने पर सेकंड फ्लोर में टाइल्स के टुकड़े पड़े हुए थे. सुदाम ने जैसे ही टाइल्स को हटाने का काम शुरू किया था कि अचानक सांप निकला और उंगली में डंस लिया. इसके बाद वे चिल्लाने लगे.

इसे भी पढ़ें- गम्हरिया में युवक ने अपने हाथों रेता गला, मानसिक तनाव में था, हालत नाजुक

 

Related Articles

Back to top button