
Jamshedpur : शहर के 13 और 14 नवंबर को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की जाएगी. संगठन की मजबूती को लेकर होने वाली बैठक म मुख्य रूप से राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास, मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या आदि मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी प्रेसवार्ता में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह चंदनक्यारी विधायक अमर बाउरी ने दी. श्री बाउरी ने बताया कि कोल्हान के तमाम भाजपा के पूर्व विधायक सहित कई बड़े अनुसूचित जाति के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे.
सरकार अनुसूचित जाति को ठग रही है
कार्यसमिति बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूती प्रदान करना है. विधायक अमर बाउरी ने कहा झारखंड राज्य की वर्तमान सरकार अनुसूचित जाति की ठगने का कार्य कर रही है. यहां तक कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए लागू योजनाओं को भी राज्य में लागू नहीं किया जा रहा है. वहीं 15 नवंबर यानी भगवान बिरसा मुंडा के जयंती के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा जनजातीय दिवस देश भर में मनाए जाने की घोषणा की है. इस मामले पर उन्होंने कहा कि विरोधी इसको राजनीतिक चश्मे से न देखे, बल्कि ये प्रधानमंत्री के आस्था और सोच को दर्शाता है.
इसे भी पढ़ें- फेसबुक की लत छुड़ाने के लिए थप्पड़ जड़ने के लिए नौकरी पर रखा महिला को, एलन मस्क को पसंद आया नुस्खा, देखें VIDEO




