Opinion

नीलांबर पीतांबर की अमर कहानी

Madhukar

1857 के भारत की आजादी का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम कहा जाता है. मंगल पांडेय इसके हिरो माने जाते हैं. इतिहास बताता है कि सैनिको के अंगरेज जो कारतूस देते थे उसमें गाय की चर्बी का अंश था. अब यह चर्बी का होना कितना वैज्ञानिक तथ्य है मैं नहीं कह सकता. लेकिन कारतूस को गन में डालने के पूर्व मुह से खोलना पड़ता था. जब यह बात अफवाह फैली तो मंगल पाण्डेय ने विद्रोह का बिगूल फूंका.

देश का मानस तो पहले से ही अंग्रेजांे की गुलामी से दहक रहा था. मंगल पांडेय ने विद्रोह से पूरा मुल्क उद्वेलित हो गया. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इस प्रथम (1) कदम का प्रभाव सबसे अधिक झारखंड के पलामू में हुआ. पलामू में जो अब तीन जिलों में बट गया है. लातेहार, गढवा एवं पलामू. पलामू कमीश्नरी में अब विश्वविद्यालय भी बन गया. यहां अंग्रेजो के पिठू जागीरदारो के खिलाफ जन विद्रोह टूट पड़ा. इस विद्रोह के नेता था नीलांबर और पीतांबर. भोक्ता समुदाय के इस दोनों बंधुओं ने अंग्रेजो के समर्थक जामीदारो और थानो पर हमला कर दिया. विद्रोह तो अंदर-अंदर का वह सतह पर आ गया. पूरा पलामू ही नहीं इसकी आंच तबके दक्षिण बिहार और अब के मौजूदा झारखंड पर हुआ.

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : जानें स्वतंत्रता दिवस पर क्या होगा राजधानी का ट्रैफिक प्लान, कहां है नो एंट्री

पलामू में अंग्रेजो ने 1772 से ही पांव पसारना शुरू कर दिया था. धीरे-धीरे अपना मजबूत ठिकाना बना लिया था. अंग्रेज यहां से ज्यादा और लगान वसूलने लगे थे. लगान के लिए अत्याचार भी कर रहे थे. इसकी वजह से पलामू के आदिवासियों में भयंकर आक्रोश था. आजाद पंक्षी की तरह जीने वाले आदिवासियों को गुलामी मंजूर नहीं थी. नीलांबर पीतांबर का नेतृत्व मिला तो छिटपूट होने वाला विद्रोह तूफान की तरह ताकतवर हो गया. 1832 में पलामू के लोगो ने विद्रोह किया था अंग्रेजो ने बहुत क्रूरता से कर दिया था. लेकिन अंग्रेजो ने शायद ये शेर नहीं सुना पढ़ा था- कसक मिहरम जो बंधा.
और भी जोबन उभरा.

कहीं दबाने से दबते है उभरने वाले.

अंदर अगर आग सूलग रही थी विद्रोह की लेकिन धुंआ बाहर नहीं दिखने के सारे इंतजाम थे. मौके का इंतजार हो रहा था. 25 साल बाद यह मौका आया 1857 में. पलामू में भी यह खबर आ गयी कि रांची और हजारीबाग में अंग्रेजो के खिलाफ जरबरदस्त लड़ाई आरंभ हो गयी है.

अब अंग्रेजी शासन के दिन लद गए हैं. इस हवन में कुछ और समिधा की जरूरत है. फिर क्या था नीलांबर पीतांबर ने अपने लोगो को ललकारा इस बार सब खुल कर मैदान में आ गये. लोगो को लगा कि यही मौका है जबकि उनका छिना गया राज्य लौट सकता है. उस समय पलामू में चेरो और खैरवार की संख्या बहुत थी. यहां येरों का राज चलता था. राजा चूड़ामन राय चेरो के अंतिम राजा थे. भोक्ताओं के प्रमुख चेमो सिंह की मृत्यु निर्वासन के दौरान हो गयी थी. अंग्रेजो ने चेमों सिंह को पलामू से निर्वासित कर दिया था. नीलांबर और पीतांबर उन्ही के पुत्र थे. चेमो सिंह के निर्वासन से भोक्ता बहुत खफा थे.

उनको शांत करने के लिए अंग्रेजो ने नीलांबर पीतांबर को पहाड़ी के अनउपजाउ इलाके की जागीर सौप दी थी. लेकिन भोक्ता उससे खुश नहीं हुए. वे अपने राजा के निर्वासन और उनका राज छिने जाने से अंदर ही अंदर उबल रहे थे. मौके की तलाश में थे. अंग्रेजो ने अपने खुफिया तंत्र से उनकी नाराजगी तो पता कर लिया. लेकिन उसको दमित करने में लगे रहे.

भोक्ता छीपकर युद्ध में अपने को निपुण बनाते रहे. नीलांबर पीतांबर ने भोक्ताओ को सशक्त किया कि लड़ाई जीतने के बाद चेरो का राज स्थापित होगा और अंग्रेजो द्वारा कब्जा की गयी भूमि सबको वापस कर दी जाएगी.
नीलांबर पीतांबर ने 1857 के विद्रोह नेताओं भवानी वख्श राय से संपर्क साधा उनको अपने साथ कर लिया. उधर-बाबू वीर कंुवर सिंह के भाई अमर सिंह से संपर्क किया. अमर सिंह ने नीलांबर पीतांबर को अश्वस्त किया कि वे उनको पूरी मदद देंगे. फिर क्या था इस तरह के आश्वासनो से जोश और बढ़ा और उन्होंने आक्रमण की रणनीति बना ली.

नीलांबर पीतांबर ने 21 अक्टूबर 1857 का दिन आक्रमण के लिए निश्चित किया. दोनों भाईयो के नेतृत्व में पलामू के लोगो ने चैनपूर, शाहपुर, लेस्लीगंज थाना पर भी हमला कर दिया. थाने को फूंक डाला. थानेदार ने भागकर जान बचाई. पीतांबर के नेतृत्व में चैनपुर गढ पर हमला किया, लेकिन वहां वे ठाकुर रघुवर दपाल सिंह के सामने टिक नहीं पाये.

इसे भी पढ़ें : चतरा: ग्रामीण विकास की योजनाओं में लाखों की बंदरबांट,अफसरों-कर्मियों पर कार्रवाई तय

शाहपुर में चूडामण राय के यहां हमला किया वहां से उनके हथियार लूट लिए. विद्रोही 500 की तादाद में लेस्लीगंज चले. वहां राजस्व मुख्यालय पर हमला कर दिया. लेकिन इसकी भनक अंग्रेजो को लग चुकी थी. उन्होंने खजाना वहां से हटा दिया था. थानेदार और तहसीलदार ने भागकर जान बचाई.

उन्हे कुचलने के लिए छोटानागपुर के आयुक्त कैप्टन डाल्टन ने सेनिको के साथ ग्राहम को लेस्लीगंज भेजा. ग्राहम के सैनिको के आते ही विद्रोही सरगुजा की पहाड़ियो में छुप गए. ग्राहम ने कुछ और सैनिक मांगा तो डाल्टन ने डेविस के नेतृत्व ने पुनः एक टुकड़ी भेजी. नीलांबर पीतांबर की सेना और अंग्रेजो में युद्ध होने लगा. अंग्रेजो के भारी पड़ने पर ग्राहम की टुकड़ी ने चैनपुर में रघुवर दयाल सिंह के गढ़ में शरण ली. विद्रोहियो ने चैनपुरगढ को घेर लिया. उनसे मुकाबला करने के लिए ग्राहम ने सासाराम से सैनिक मंगाएं. कोटार के नेतृत्व में आए इन सैनिकों ने ग्राहम की जान बचाकर उन्हें सुरक्षित निकाला. नवंबर में विद्रोहियो ने रजहरा कोलियरी पर हमला कर दिया.

भोक्ता जहां चेरो जमींदार भवानी बख्स के समर्थकों ने इन विद्रोहियों का साथ दिया. साथ देने वालो में करीब 500 ब्रह्मण थे. युद्ध के दौरान पकड़े जाने पर अंग्रेजी इनमें से अधिकतर को फासी दे दी. उधर चतरा विद्रोह को कुचलने के बाद चतरा से अंग्रेजी कुमुक पलामू आ गयी. देव के राजा ने भी अंग्रेजी टुकड़ी की मदद के लिए अपनी सेना की टुकड़ी भेजी. इतनी बड़ी फौज का सामना करना विद्रोहियों के बूते नहीं थी. उन्हें कमजोर पड़ता देख समर्थक भी कन्नी काटने लगे. फिर विद्रोही छापामार युद्ध पर उतर आए. मनीका और छतरपुर थाना में आग लगा दी. इसी बीच खरवार नेता परमानंद पकड़े गये. ग्राहम ने नीलांबर पीतांबर को पकड़ने के लिए जमीन आसमान एक दिया. इधर विद्रोहियो ने पलामू किले को अपना अडा बनाया लिया.

अंग्रेजो ने पलामू किले पर आक्रमण कर उस पर कब्जा कर लिया. इस जीत के बाद कैप्टन डाल्टन बड़ी फौज के साथ चैनपुर पहुंचा और नीलांबर पीतांबर की खोज करने/कराने लगा. अंततः 23 फरवरी को दोनो भाइयो नीलांबर पीतांबर को अंग्रेजो ने पकड़ ही लिया.

अदालती कार्रवाई का नाटक चला और अप्रैल 1958 में दोनों को फासी दे दी. उनके पुत्रो कुमार शाही, शिवचरण मांझी और रतन मांझी (नीलांबर के पुत्र थे) उनपर भी मुकदमा चलाया और उनकी सारी जायदाद जब्त कर ली और इस तरह आजादी की लड़ाई में नीलांबर पीतांबर उनके पुत्रों और चेरो भोक्ताओ ने जो कुर्बानी दी वह मिशाल है. झारखंड बनने के बाद तत्कालीन स्पीकर इंदर सिंह नामधारी की कोशिशो से नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय की स्थापना हुई. डाल्टनगंज का नाम मेद्नी नगर हुआ. क्योंकि राजा मेदनी राय के बारे में कहावत है कि राजा मेदनीराय के राज में घर-घर मथनी बजती थी यानि दही दूध से परिपूर्ण था. लोग स्वस्थ्य एवं सूखी थे.

इसे भी पढ़ें :तालिबान ने दी भारत को धमकी, अगर सेना भेजी तो भुगतना होगा अंजाम

यह वर्ष हमारी आजादी के 75 वर्षों के लंबे सफर का उत्सव वर्ष है. पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव बनाने में जुड़ा है. ऐसे में हुकमरानो एवं आमजन दोनों जनों की जवावदेही है कि अपनी आजादी के सुरक्षित संरक्षित रखे. आजादी केवल वोट देने की नहीं वोट जिन बातो के लिए अधिकारो की रक्षा और हक के लिए हासिल की गयी है वे हक मिलेगी.

74 साल पूर्व देश की आजादी एक बड़ी परिघटना थी, न केवल भारत के लिए बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए. देश में जहां आजादी की खुशी हर्ष और उल्लास था वहीं गहरे दुःख और विवाद की स्थितिया भी मौजूद थी. वह था देश का विभाजन.

इस तरह आजादी के इतिसास को देखे तो झारखंड में 100 साल पहले से ही आजादी की लड़ाई शुरू हो गयी थी. इसका उदाहरण है 1767 में धालभूम विद्रोह, चुआड विद्रोह के हिरो रघुनाथ महतो थे. 1769-1778 विद्रोह के हिरो तिलका मांझी थे. 1783 से 1784 कोल विद्रोह हुआ. 1820 में ग्रेट कोल विद्रोह. 1831-32 में सिंगडाई मानकी विद्रोह दुर्गा मुण्डा बिदंराई, भूमिज विद्रोह (1823-33) गंगा नारायण सिंह हिरो थे.

1854-56 संथाल विद्रोल केे नेता सिद्धो कानो, चांद भैरव, फूलो झानो थे. 1857 में सिपाही विद्रोह हुआ जिसमें राजा अर्जुन सिंह नीलांबर पीतांबर ठाकुर विश्वनाथ शाही, पांडेय गणपत राय, उमराव सिंह टिकैत, शेखभिखारी, तेलगा कड़िया, सिगनी देवी आदि नेता थे. फिर बिरसा मुण्डा के नेतृत्व में 1895 से 1900, टाना भगत आंदोलन 1914 आजादी की लड़ाई में मील की पत्थर बने.

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मचा रहा तांडव, अब तक 5 की मौत

Related Articles

Back to top button