
New Delhi : अफगानिस्तान में तालिबान का वर्चस्व बढ़ता जा रहा है. उसने अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार पर भी कब्जा जमा लिया है. तालिबान लड़ाके काबुल की सीमा से लगी लोगार की प्रांतीय राजधानी फूल-ए-आलम में भी घुस गए हैं. आतंकी संगठन तालिबान के बढ़ते वर्चस्व से अफगानिस्तान में अफरा-तफरी का माहौल है. दुनिया के तमाम मुल्क इसे लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं. भारत भी अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर परेशान है. वहीं तालिबान ने भारत को चेतावनी दी है कि अगर वो अफगानिस्तान में अपनी सेना भेजेगा तो ये उसके लिए अच्छा नहीं होगा.
तालिबान प्रवक्ता मोहम्मद सुहैल शाहीन ने एएनआई से बातचीत में कहा कि अगर वे (भारत) सैन्य रूप से अफगानिस्तान आते हैं उनकी मौजूदगी होती है, तो मुझे लगता है कि यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा. उन्होंने अन्य देशों के अफगानिस्तान में सैन्य मौजूदगी का परिणाम देखा है. इसलिए यह उनके लिए एक खुली किताब है.
इसे भी पढ़ें :RIMS मेडिसीन डिपार्टमेंट के एचओडी उमेश प्रसाद नहीं रहे, लालू का किया था इलाज
गुरुद्वारा से झंडा हमने नहीं खुद सिखों ने हटाया
अफगानिस्तान में गुरुद्वारे से निशान साहिब के हटाने पर तालिबानी प्रवक्ता ने कहा कि उस झंडे को सिख समुदाय ने खुद ही हटाया था. जब हमारे सुरक्षा अधिकारी वहां गए तो उन्होंने कहा कि झंडा देखा तो कोई उन्हें परेशान करेगा. हमारे लोगों ने उन्हें आश्वासन दिया उन्होंने इसे फिर से फहराया.
इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मचा रहा तांडव, अब तक 5 की मौत
भारतीय प्रतिनिधिमंडल से मिलने की पुष्टि नहीं
भारत तालिबानी से बातचीत करना चाहते हैं इस खबर पर प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हमारे प्रतिनिधिमंडल से मिलने की खबरें थीं, लेकिन मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता. मेरी जानकारी के अनुसार, (अलग) बैठक नहीं हुई है, लेकिन कल दोहा में हमारी एक बैठक थी, जिसमें एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भी भाग लिया था.
इसे भी पढ़ें :धनबाद में झरिया-सिन्दरी मार्ग पर सूराटांड़ के पास बना गोफ, दहशत
हमारी धरती का इस्तेमाल नहीं करने देंगे
If they (India) come to Afghanistan militarily & have their presence, I think that will not be good for them. They’ve seen the fate of military presence in Afghanistan of other countries, so it is an open book for them: Taliban Spokesperson Muhammed Suhail Shaheen to ANI pic.twitter.com/zIw8vrxHED
— ANI (@ANI) August 14, 2021
सुहैल से यह पूछे जाने पर कि क्या तालिबान भारत को आश्वस्त कर सकता है कि उसके खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. इस पर प्रवक्ता ने कहा कि हमारी एक सामान्य नीति है कि हम किसी को भी पड़ोसी देशों सहित किसी भी देश के खिलाफ अफगान धरती का उपयोग करने की अनुमति नहीं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
इसे भी पढ़ें :बिजली विभाग की कार्यशैली पर जमकर बिफरे इरफान, कहा- लापरवाह हो गए हैं अफसर और कर्मचारी
पाकिस्तानी आतंकी समूह से नहीं है कोई साठगांठ
पाकिस्तान आधारित आंतकी समूहों से साठगांठ को लेकर प्रवक्ता ने कहा कि ये निराधार आरोप हैं. वे जमीनी हकीकत पर आधारित नहीं हैं, बल्कि राजनीतिक रूप से प्रेरित लक्ष्यों के आधार पर हमारे प्रति उनकी कुछ नीतियों के आधार पर हैं.
इसे भी पढ़ें :देवघर एयरपोर्ट पर पॉलिटिक्सः निशिकांत ने सीएम के दावे पर उठाये सवाल, मांगा 600 करोड़ का हिसाब
राजनयिकों को कोई खतरा नहीं
इसके साथ ही उसने भरोसा दिया कि हमारी तरफ से दूतावासों राजनयिकों को कोई खतरा नहीं है. हम किसी दूतावास या राजनयिक को निशाना नहीं बनाएंगे. हमने अपने बयानों में कई बार ऐसा कहा है. यह हमारी प्रतिबद्धता है.
इसे भी पढ़ें :डिलिवरी लेने पहुंचा Zomato ब्वॉय से होटल संचालक ने की मारपीट,केस दर्ज
भारत के काम की सराहना करते हैं
प्रवक्ता ने आगे बातचीत में कहा कि हम भारत की सराहना करते हैं. भारत ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए बहुत काम किया है. हम अफगानिस्तान के लोगों के लिए किए गए हर काम की सराहना करते हैं जैसे बांध, राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा परियोजनाएं कुछ भी जो अफगानिस्तान के विकास, पुनर्निर्माण लोगों के लिए आर्थिक समृद्धि के लिए है.
बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान में त्राहिमाम मचा कर रख दिया है. संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़, बीते एक महीने में एक हज़ार से ज़्यादा आम लोगों की भी मौत हुई है. तालिबान ने पिछले कुछ दिनों में मीडिया के लोगों समेत कई राजनीतिक हत्याओं को भी अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ें :चाईबासा के पूर्व सिविल सर्जन फकीर चन्द्र हेम्ब्रम जमशेदपुर से गिरफ्तार




