Corona_UpdatesNational

महाराष्ट्र में कोरोना का डेल्टा प्लस वेरिएंट मचा रहा तांडव, अब तक 5 की मौत

Mumbai: कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट महाराष्ट्र में तांडव मचा रहा है. राज्य में डेल्टा प्लस के अब तक 66 मरीज मिले हैं और उनमें से पांच की मौत हो चुकी है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. राज्य के विभिन्न हिस्सों से मरीजों के लिए गए नमूनों के जीनोम अनुक्रमण जांच में ये मामले आए. मुंबई में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के संक्रमण से 63 वर्षीय महिला की मौत का पहला मामला सामने आया है.

इसे भी पढ़ें : देवघर एयरपोर्ट पर पॉलिटिक्सः निशिकांत ने सीएम के दावे पर उठाये सवाल, मांगा 600 करोड़ का हिसाब

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि वायरस के इस स्वरूप से जुलाई के अंतिम सप्ताह में जान गंवाने वाली बुजुर्ग महिला को कोविड-रोधी टीके की दोनों खुराकें दी गई थीं. बीएमसी अधिकारियों ने कहा कि महिला की मौत के बाद उसके करीबी संपर्क में रहे कम से कम दो अन्य लोगों में भी वायरस के इस स्वरूप के संक्रमण की पुष्टि हुई है. वायरस का यह स्वरूप बेहद संक्रामक है.

गौरतलब है कि अब महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर से सिर उठा रहा है. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 6686 कोरोना के केस मिले और 158 लोगों की मौत हो गई. इससे महाराष्ट्रम में कोरोना के कुल मामले 6382076 और मौतों की संख्या 134730 हो गई.

डेल्टा प्लस स्वरूप के सबसे ज्यादा 13 मामले उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव से आए हैं. वहीं रत्नागिरि से 12 और मुंबई से 11 मामले आ चुके हैं. बाकी मामलों अन्य स्थानों के हैं. बता दें कि सबसे अधिक डराने वाली बात यह है कि कोरोना के दोनों टीके लेने के बाद भी अब डेल्टा से लोगों के मरने की खबर है.

 

 

Related Articles

Back to top button