
75th independence day
New Delhi : 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th independence day) के अवसर पर मोदी सरकार (Modi Government) आजादी के ‘गुमनाम’ नायकों (Freedom Fighter) का सम्मान करेगी. इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के उन दीवानों को मोदी सरकार (Modi Government) याद करेगी जो आजादी के बाद इतिहास के पन्नों में गुम हो गये. इस कड़ी में सरकार गुमनाम नायकों के स्वाधीनता संग्राम में योगदान को रेखांकित करने के लिए कई कार्यक्रम और व्याख्यान आयोजित करेगी.
75 क्षेत्रीय, छह राष्ट्रीय और दो अंतरराष्ट्रीय सेमिनार होंगे
बता दें, आजादी के 75 साल (75th independence day) पूरे होने के मौके पर मोदी सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है. इसके तहत 75 क्षेत्रीय, छह राष्ट्रीय और दो अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. इसमें सरकार गुमनाम नायकों और कम प्रसिद्धि पाए समूहों और स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को प्रदर्शित करने की योजना बनाई है. बता दें, सरकार ने 146 ऐसे गुमनाम नायकों और समूहों की एक सूची तैयार कर ली है.
इनके नाम हैं शामिल
बताया जा रहा है कि 146 नामों में छोटी जनजातियों और जातियों के नायक भी शामिल हैं. बात करें गुमनाम नायकों की लिस्ट की तो इसमें घेलूभाई नाइक, जनसंघ के पूर्व विचारक नानाजी देशमुख, लक्ष्मण नायक, कोमाराम भीम समेत झारखंड के तेलंगा खारिया का भी नाम शामिल है. इस सूची में हिंदू महासभा, कर्नाटक साहित्य परिषद और बंगाल की अनुशीलन समिति शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :आजादी के मायने
इधर, कुछ इतिहासकारों ने इस लिस्ट में सुभाष चंद्र बोस, बिरसा मुंडा प्रसिद्ध हस्तियों की उपस्थिति की आलोचना की है. उनकी कहना है कि देश के ये वीर सपूत गुमनाम नहीं हैं. इतिहास में इनका अलग ही आदर है. ऐसे में इतिहासकारों ने सरकार से गुमनाम लिस्ट से इनका नाम हटाने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें :नीलांबर पीतांबर की अमर कहानी




