Jamshedpur

घरों में घुस रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट का गंदा पानी, अधिकारियों को बंधक बनाने की चेतावनी

मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 की है समस्या, भाजपा नेता विकास सिंह लोगों के बुलावे पर पहुंचे

Jamshedpur : मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 15 में पेयजल स्वच्छता विभाग का गंदा पानी घरों में घुस रहा है और बीच सड़क पर भी बह रहा है. इस कारण से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. परेशान लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर इस समस्या से अवगत कराया. विकास सिंह ने इसकी शिकायत विभाग से करके परेशानी दूर करने की मांग की है. उन्होंने बताया कि जवाहरनगर रोड नंबर 15 में पेयजल स्वच्छता विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट से गंदा पानी बस्ती की सड़कों पर लगातार बह रहा है. बच्चों को विद्यालय जाने में कठिनाई होती है. रात के समय जब सभी सोए रहते हैं, तब गंदा पानी लोगों के मकान के अंदर घुस जाता है. खाद्यान्न सामग्री सहित अन्य घरेलू उपकरण खराब हो जाते हैं. बार-बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ध्यान नहीं दे रहा है. सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है. विकास सिंह ने अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं हुआ तो जल्द बस्तीवासियों के साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट में अधिकारियों को बंधक बनाएंगे.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, अतानु हजारे, सुजय चक्रवर्ती, अंबिका पांडे, पूर्वी हजारी, सुषमा चौधरी, विवेक कुमार, अमित कुमार दास, सबिता देवी, रमेश प्रमाणिक, अजीत बराल, विमला देवी, संतोषी बराल, सोमा चक्रवर्ती, ज्योति, चंदन, मिथिला देवी मुख्य रूप से मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रत्याशी गैस सिलेंडर देने के नाम पर महिलाओं से करा रहे थे वोटिंग

Related Articles

Back to top button