Jamshedpur

यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रत्याशी गैस सिलेंडर देने के नाम पर महिलाओं से करा रहे थे वोटिंग

संदीप सिंह पर लगा झूठे वायदे करने का आरोप, प्रतिद्वंदी बना रहे हैं मुद्दा

Jamshedpur : यूथ काग्रेस के चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिला अध्यक्ष के प्रत्याशी संदीप सिंह जुगसलाई के मिल्लतनगर में गैस सिलेंडर देने के नाम पर बस्ती की 18 साल से 35 साल की महिलाओं को इकट्ठा कर वोटिंग करा रहे हैं. इस वीडियो का संदीप सिंह के प्रतिद्वंदियों ने मुद्दा तक बना डाला है. इस मामले को जिला यूथ कांग्रेस के एक अन्य प्रत्याशी राजा सिंह राजपूत (राहुल कुमार) ने जोर-शोर से उठाते हुए इसे गलत करार दिया है. यहां बता दें कि यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कुल 21 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. वैसे वायरल वीडियो में यह भी दिख रहा है कि जिन महिलाओं से गैस सिलेंडर देने का वादा किया गया था. उन्हें जब पता चला कि गैस सिलेंडर अभी नहीं वोट करने के कुछ दिन बाद मिलेगा तो वे आस-पास के लोगों को इकट्ठा कर हंगामे पर उतर आई. इसे लेकर प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों ने महिलाओं से झूठा वायदा करने वाले प्रत्याशी पर हमला तेज कर दिया है. उनका कहना है कि यूथ कांग्रेस चुनाव में धोखा और झूठा प्रलोभन देकर कुछ लोग चुनाव जितना चाहते हैं. यहां तक कि पार्टी की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान को भी दांव पर लगाया जा रहा है. इस तरह के प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने और पार्टी से बर्खास्त करने की मांग भी की जा रही है. हालांकि न्यूज विंग इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन फिलहाल यह पूरा मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है.

इसे भी पढ़ें-सोनारी में मां की प्रतिमा की सुरक्षा को आये नागदेव, संस्थापक ने कहा-अब जो करना है मंत्री जी करेंगे, प्रशासन असमंजस में

 

 

 

Related Articles

Back to top button