JharkhandLead NewsNEWSRanchi

नीति आयोग के समक्ष मुख्यमंत्री ने रखी अपनी बात, कहा- समय पर नहीं मिल पाती है योजना मद की राशि

Ranchi: झारखंड सरकार के साथ नीति आयोग की टीम ने बैठक कर केंद्रीय योजनाओं का हाल जाना. साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि समय पर योजना मद की राशि नहीं मिलने से राज्य का विकास कार्य प्रभावित होता है. जिसका नतीजा यह होता है कि योजना का लाभ ग्राउंड लेवल तक नहीं पहुंच पाता है. इसलिए विकास कार्यों को गति देने के लिए योजना मद में मिलने वाली राशि समय पर मिलनी जरूरी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार से कोयला रॉयल्टी समेत विभिन्न योजना मद में मिलने वाली राज्य की हिस्सेदारी की मांग की है. नीति आयोग की टीम के समक्ष मुख्यमंत्री ने अपनी सारी बातों को रखा. उन्होंने कहा कहा कि जीएसटी का पैसा भी समय पर नहीं मिल रहा है. जिससे राज्य का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. बैठक जारी है.

सीएम ने नीति आयोग की टीम से कहा गया कि संघीय व्यवस्था के तहत केंद्र सरकार को सभी राज्यों को एक नजर से देखना चाहिए. नहीं तो संघीय व्यवस्था खराब होगी. मुख्यमंत्री ने कहा  कि नीति आयोग विभिन्न राज्यों में जाकर बैठक तो करते हैं. मगर जो सुझाव राज्य सरकार द्वारा दिये जाते हैं. उस पर अमल नहीं किया जाता है. इस पर ध्यान देने की जरूरत है. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह समेत सभी विभागों के सचिवों के अलावा कई अधिकारी मौजूद हैं.

इसे भी पढ़ें: BAU : मूंग की सभी 26 उन्नत किस्मों की बोआई की गयी

Related Articles

Back to top button