JharkhandSaraikela

सरायकेला : पार्वतीपुर गांव के 20 वर्षीय युवक का शव तालाब में मिलने से इलाके में फैली सनसनी 

Seraikela: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत पार्वतीपुर गांव के 20 वर्षीय युवक का शव गांव के ही तालाब से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की पहचान बीरसिंह हांसदा के रूप में हुई है. मृतक के शरीर के कई हिस्सों में चोट के गंभीर निशान पाए गए हैं. शव के आंखों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है. मृतक के छोटे भाई विश्वनाथ हांसदा ने बताया कि उसका बड़ा भाई कल दोपहर से ही लापता था.

काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई अता- पता नहीं चला. जिस जगह पर उसके बड़े भाई का शव मिला है वहां भी ढूंढा था मगर नहीं मिला था. देर रात दोबारा वहां जाने पर देखा एक गड्ढे में उसका भाई मृत पड़ा है. उसने बताया कि उसके बड़े भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. ड्यूटी जाता था और घर पर ही रहता था. सूचना पर पहुंची आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button