RamgarhSports

रामगढ़: 125 बच्चों ने दिया खेलो इंडिया सेंटर के लिए ट्रायल

Ramgarh: खेलो इंडिया के तहत झारखंड राज्य के सभी जिलो में खेलो इंडिया सेन्टर की शुरुआत किया जा रहा है. जिसके तहत रामगढ़ के सिधो-कान्हो स्टेडियम को फुटबॉल सेन्टर हेतु चयनित किया गया है. उक्त के तहत बुधवार को  खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल की शुरुआत की गई. ट्रायल के दौरान पहले दिन जिले के सभी प्रखंडों के 10-14 वर्ष के 99 बालक एवं 26 बालिकाओं ने हिस्सा लिया.

ट्रायल के दौरान जिला खेल पदाधिकारी रूप रानी तिर्की ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए हमेशा इसी तरह खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने एवं खेलते रहने की बात कही. इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जिला परिषद सदस्य रामगढ़ धनेश्वर महतो मुखिया कुंदरू कला पंचायत किशन राम मुंडा पंचायत सचिव महेश प्रजापति, पंचायत सचिव रेणु कुशवाहा, पंचायत सचिव शताक्षी कुमारी एवं अन्य उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button