Crime News

चान्हो में फंदे से लटकता मिला महिला का शव, परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

Ranchi: चान्हो थाना क्षेत्र के चौरेया के रहनेवाले दीपक कुमार गुप्ता की पत्नी 27 वर्षीय सोनम कुमारी का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में लटकते हुए मिला. इस मामले मृतिका सोनम कुमारी के परिजनों ने उसके ससुरालवालों पर दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं इस मामले को लेकर चान्हो थाना में मामला दर्ज कराया गया है. सोनम कुमारी के परिजनों का कहना है कि दहेज की खातिर उसके ससुरालवालों ने मिल कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को फंदे से लटका दिया.

इसे भी पढ़ें – 14 सीटों के लिए मोदी को करना पड़ा एक रोड शो और चार जनसभाएं, क्या झारखंड BJP को खुद पर नहीं था भरोसा

दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित

सोनम कुमारी के परिजनों के द्वारा थाना में दिये गये आवेदन के अनुसार चान्हो थाना क्षेत्र के चौरेया के रहनेवाले दीपक कुमार गुप्ता के साथ सोनम कुमारी की जनवरी 2019 में शादी हुई थी. शादी के बाद मृतिका को ससुरालवाले दहेज की खातिर प्रताड़ित करते थे और हमेशा उसके ऊपर दहेज लाने का दबाव बनाया जा रहा था.

इसे भी पढ़ें – गुमलाः 5 किमी पैदल चल पानी लाने को मजबूर आदिम जनजाति, खनन के कारण सूख रहे हैं झरने भी

Related Articles

Back to top button