
Jamshedpur : पटमदा प्रखंड के जोड़सा सबर बस्ती में केएम आदिवासी युवा कल्याण समिति एवं गौतम बुद्ध महिला सेवा संस्थान समिति ने संयुक्त रूप से दर्जनों स्कूली बच्चों के बीच पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया. जबकि ठंड से राहत दिलाने के लिए करीब 40 असहाय बुजुर्ग सबर महिला पुरुषों के बीच कंबलों का वितरण किया गया. समिति के सचिव जगदीश महतो ने बताया कि पिछले दिनों हुई संस्था की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सरायकेला खरसावां व पूर्वी सिंहभूम जिले में जितने भी सबर बस्तियां है सभी जगहों में संस्था की ओर से समाज के अंतिम पायदान पर बसे सबर बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा. उन्होंने इसके लिए स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन व गांव के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से सहयोग करने की अपील की है. उन्होंने बताया कि सबर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए समिति की ओर से फ्री कोचिंग के लिए शिक्षक उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही सबर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई तरह का प्रशिक्षण भी दिलायेंगे और समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित की जायेगी. मौके पर के केएम आदिवासी कल्याण समिति के संयोजक विश्वनाथ महतो, बासुदेव महतो, मनालिश सिंह, अंकुर सिंह, कृतिवास महतो, सुबल चंद्र दास, गुरुचरण सबर, किरीटी सबर व विकास सबर आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – मुराकाटी गांव में नाम्या फाउंडेशन ने बांटे 350 कंबल




