
Jamshedpur : युवा समाजसेवी राम चंद्र कालिंदी के नेतृत्व में नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सौजन्य से मुराकाटी पंचायत, मुराकाटी गांव के मां काली मंदिर प्रांगण में मुराकाटी पंचायत के विभिन्न गांव से आए हुए 350 से ज्यादा वृद्ध, विधवा, दिव्यांग के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए लोगों के बीच नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी द्वारा कंबल वितरण किया गया.
कंबल पाकर ग्रामीणों के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. उन्होंने सबको धन्यवाद दिया. इस मौके पर कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि जो भी दिव्यांग देख नहीं सकते उनका सूची बनाया जाए एवं उनको जल्द से जल्द स्मार्ट स्टिक दिया जाएगा.
कम्बल वितरण के इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला मंत्री सुमन्तो श्यामल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धेश्वर कालिन्दी, पुरुषोत्तम सहदेव, प्रदीप कुमार कालिंदी, भगबानो कालिन्दी, अमर, मुखिया स्वपन कुमार सिंह,भूषण महतो, गोलाेक बिहारी नायक, अश्विनी सिंह, सोनू पातर, रतनलाल राऊत लक्ष्मीकांत मंडल ,देवाशीष महाकुड़, प्रणव पातर,नाम्या स्माइल फाउंडेशन से निकिता मेहता, पूर्णेन्दु पात्र, निधि केडिया, लावण्या चक्रवर्ती, कृष्णा थैंकी एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें – मुंगेर में स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही, यूं हीं फेंक दी गईं 50 लाख की दवा




