
Hazaribagh : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में यूरिया, डीएपी रासायनिक खाद की भारी कमी है. किसान दुकानदारों के मनमानी कीमत पर खाद खरीदने को विवश हैं. खाद के साथ-साथ कीट नाशक दवाओं की भी ज्यादा किमत ली जा रही है.
किसान धान की फसल में यूरिया खाद तो डाल रहे हैं, लेकिन अन्य फसलों जैसे दाल, तेलहन आलू, व अन्य सब्जियों को लेकर चिंतित हैं.
इसे भी पढ़ें: पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मिली बेल, कहा- बिना सबूत बनाया बलि का बकरा
क्षेत्र के जानकार किसान, पैक्स अध्यक्षों तथा लाइसेंसधारी दुकानदारों ने बताया कि इस बार केरेडारी क्षेत्र में आवश्यकता से कम खाद का आवंटन हुआ है.
जिस कारण पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है. सबंधित विभाग में उपर से ही खाद उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर खाद नहीं दिया जा रहा है. मामले पर अधिकारी जानकारी उपलब्ध कराने का हवाला दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :गरीबों को मिलेगा सोना-सोबरन धोती साड़ी योजना का लाभ, 22 सितंबर को सीएम करेंगे शुभारंभ




