Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह: फाइनेंस कर्मी से डेढ़ लाख की लूट

Giridih: गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम तीन अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी राजू कुमार राय से पिस्तौल के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार होने में सफल रहे. जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे. और जांच में जुट गए.

जानकारी के अनुसार राजू कुमार बरमोरिया से डेढ़ लाख की वसूली कर गिरिडीह जा रहे थे. जैसे ही वो बरमोरिया-बदडीहा रोड के समीप पहुंचे तो एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने राजू को ओवरटेक करते हुए उसका रास्ता रोक लिया. और उसके पास से रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: रघुवर दास की ईमानदारी साबित करने के चक्कर में किसे “शकुनी” कह गये निशिकांत दुबे!

Related Articles

Back to top button