News Wing
Ranchi, 17 Ocotober: शिक्षा के क्षेत्र में अलग पहचान बना चुके आलोक करियर मेकर्स की नयी शाखा का उदघाटन कांटाटोली में मंगल टावर के बगल में एस्टेट प्लाजा के कमरा नंबर 606 में 14 अक्टूबर को किया गया. निर्देशक अलोक सिंह ने बताया की यह कदम छात्र छात्राओं को हो रही कठिनाई को देखते हुए उठाया गया है और आने वाले एक महीने के अंतराल में रातू रोड, पुरुलिया रोड में भी शाखाएं खोली जाएंगी जिससे की छात्रों को दूर न जाना पड़े.
कांटाटोली शाखा की संचालिका कायनात फैज़, जो की अंग्रेजी विषय की एक्सपर्ट है और स्पोकन इंग्लिश, इंग्लिश होनर्स अथवा कॉम्पिटिटिव इंग्लिश की क्लास खुद लेंगी. उन्होंने यह भी बताया की ये शाखा खोलने का उद्देश्य गुणवत्ता पढाई को कायम रखना है, यहां भी वही शिक्षक पढ़ाएंगे जो हरी ओम टावर में पढ़ाते हैं. निर्देशक अलोक सिंह और संचालिका कायनात फैज़ ने रांचीवासियों को दिवाली, छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी और ये भी घोषणा की जो भी छात्र छात्राएं 16th नवंबर से 24th नवंबर के बीच एडमिशन लेंगे उन्हें विशेष छूट दी जायेगी. इस अवसर पर वहां अजित सिंह,रौशन कुमार ,नीरज मेहता,शालिनी कुमारी,प्रमोद यादव, श्री बी.एन सिंह, कायनात फैज़, संतोष जैस्वाल, सुबोध चौधरी, जय श्रीवास्तव और अलोक सिंह उपस्थित थे.




