
Jamshedpur: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को ट्वीट कर जेम्को चौक से टेल्को साउथ गेट तक की सड़क की जर्जर एवं भयानक स्थिति से अवगत कराया है. ट्वीट में राय ने लिखा है कि सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि छोटे वाहनों के यात्रियों को रोजाना दुर्घटना का सामना करना पड़ रहा है. इस सड़क से चार बड़े उद्योगों के भारी वाहन का लगातार बड़ी संख्या में परिचालन हैं, मगर लोगों की पीड़ा के प्रति कोई गंभीर नहीं है. समस्या दो साल से है जब से टाटा स्टील ने एक दीवार खड़ी कर पानी के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया.
राय ने ट्वीट कर अवगत कराया है कि यदि टेल्को साउथ गेट के बीच सड़क पर जलजमाव का समाधान शुक्रवार शाम तक नहीं होता है और लोगों को नारकीय परिस्थिति से छुटकारा दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है तो उस क्षेत्र की जनता शनिवार दोपहर से चार बड़ी कंपनियों के भारी वाहनों का आवागमन उस सड़क पर रोकेगी और इसमें वे भी उपस्थिति रहेंगे.
ये भी पढ़ें- JAMSHEDPUR : बरसात से बढ़ा नदियों का जलस्तर, कार्यपालक पदाधिकारी ने किया तटीय इलाकों का दौरा, अलर्ट




