NEWS

स्मार्ट मीटर के लिये अब वर्ल्ड बैंक की शर्तें होंगी लागू

रांची में 3.50 लाख और धनबाद जमशेदपुर में 3 लाख मीटर होंगे रिप्लेस

Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से कुछ जिलों में स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. इसमें रांची, धनबाद और जमशेदपुर शामिल है. लेकिन रांची में स्मार्ट मीटर वर्ल्ड बैंक की ओर से लगाये जायेंगे. वहीं धनबाद और जमशेदपुर में स्मार्ट मीटर लगाने की जिम्मेवारी राज्य सरकार की है. इसमें रांची के लिये टेंडर पहले ही निकाला जा चुका है. बिजली वितरण निगम इसके लिये बीडिंग प्रोसेस भी कर चुका है. अब सभी टेंडरों को फाइनल करने के लिये वर्ल्ड बैंक भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बेंगाबाद चौक पर सड़क दुर्घटना में दामोदरडीह निवासी झमलाल की मौत

वर्ल्ड बैंक तय करेगा टेंडर:

जेबीवीएनएल के मुताबिक रांची के लिये शर्तें और टेंडर वर्ल्ड बैंक तय करेगा. जिसमें थोड़ा वक्त लगेगा. वहीं धनबाद और जमशेदपुर के लिये भी टेंडर की शर्तें वर्ल्ड बैंक की होगी. आइटी प्रबंधन संजय सिंह ने बताया कि रांची में अप्रैल से स्मार्ट मीटर रिप्लेस होना शुरू हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें:JSACS निदेशक राजीव रंजन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, दो सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

कहां कितने मीटर लगने हैं:

रांची जिला में तीन लाख पचास हजार मीटर लगने हैं. वहीं, धनबाद और जमशेदपुर में तीन लाख मीटर लगाये जायेंगे. मीटर रिप्लेस किया जायेगा. बता दें कि पिछले साल जेबीवीएनएल ने स्मार्ट मीटर योजना में बदलाव किया. पहले जहां रांची के लिये टेंडर निकाली गयी थी. उसे रद्द करते हुए रांची, धनबाद और जमशेदपुर के लिये टेंडर किया गया. जेबीवीएनएल के जीएम आइटी संजय ने बताया कि रांची में वर्ल्ड बैंक के सहयोग से स्मार्ट मीटर लगेंगे. वहीं, धनबाद और जमशेदपुर में वार्षिक विकास योजना के तहत मीटर लगाये जायेंगे. इसके लिये उपभोक्ताओं को कोई राशि बिजली बोर्ड को नहीं देनी होगी. दोनों टेंडरों की प्री बीड बैठक हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें:पीएम मोदी आज फिर बंगाल में, जय श्रीराम के नारे से भड़की ममता बनर्जी ने मंच से किया किनारा

प्रीपेड होंगे सभी मीटर:

रांची, धनबाद और जमशेदपुर में लगने वाले मीटर प्रीपेड मीटर होंगे. इसके तहत उपभोक्ता पहले बिल देंगे. जितना बिल देंगे उतना ही बिजली का उपभोग कर सकेंगे. इन तीन जिलों के बाद हजारीबाग, गिरीडीह, बोकारो में भी स्मार्ट मीटर लगाये जायेंगे. स्मार्ट मीटर अलग-अलग फेज में बदले जायेंगे.

इसे भी पढ़ें:शरद पवार की सचिन को सलाह, कहा- किसानों  के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सावधानी बरतें

 

 

Related Articles

Back to top button