ChatraJharkhandNEWS

चतरा में अवैध मिनी कत्था फैक्ट्री का उद्भेदन

Chatra : सिमरिया वन विभाग की टीम ने रविवार को तिलरा जंगल में अवैध रूप से संचालित एक मिनी कत्था फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. वन विभाग की टीम ने मौके पर से कत्था बनाने के प्रयोग में लाए जाने वाले तीन बड़े बर्तन और एक किलो ताजा बना गीला कत्था जब्त किया है. सभी तस्कर मौके से फरार हो गये.

वन सुरक्षा के रेंजर उमेश प्रसाद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तिलरा जंगल में कुछ तस्कर सक्रिय हैं जो अवैध रूप से मिनी कत्था फैक्टरी का संचालन कर रहे हैं. सूचना के सत्यापन के लिए वन रक्षकों की टीम के साथ जब मैंने छापेमारी की तब उस मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ. वन विभाग की टीम ने वहां के चूल्हे चौके को ध्वस्त किया और बरामद सामानों को जब्त कर वन कार्यालय लाया गया. तस्करों को चिह्नत करने का काम किया जा रहा है. रेंजर ने कहा कि इन्हें चिह्नत करने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

Related Articles

Back to top button