NationalTOP SLIDER

उत्तराखंडः चमोली में ग्लेशियर टूटकर बहा, पावर प्रोजेक्ट ऋषि गंगा को भारी नुकसान, रेस्क्यू टीम रवाना

Chamoli :  शीत लहर के बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर है. यहां से ग्लेशियर टूटने की रिपोर्ट मिल रही है. खबरों में बताया गया है कि राज्य के चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही मची है. यह हादसा जिले के रेणी गांव के पास हुआ है. राहत कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है. इसमें कई लोगों के घर टूट गये हैं. टूटा हुआ ग्लेशियर धोली नदी के किनारे किनारे पर बह रहा है.

इसे भी पढ़ेंः पीएम मोदी आज फिर बंगाल में, जय श्रीराम के नारे से भड़की ममता बनर्जी ने मंच से किया किनारा

ग्लेशियर के टूटने का असर चमोली जिले के रैणी गांव के ऊपर वाली गली पर पड़ा है. जिससे यह टूट गया है.  इस वजह से यहां पावर प्रोजेक्ट ऋषि गंगा को भारी नुकसान पहुंचा है. इसके साथ ही धौलीगंगा ग्लेशियर की तबाही के साथ तपोवन में बैराज को भी भारी क्षति पहुंचने की खबर मिल रही है.

राहत कार्य के लिए प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गयी है. खबर लिखने तक पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी है. इस तबाही से हुए नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः शरद पवार की सचिन को सलाह, कहा- किसानों  के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सावधानी बरतें

Related Articles

Back to top button