Lead NewsNationalNEWS

पीएम मोदी आज फिर बंगाल में, जय श्रीराम के नारे से भड़की ममता बनर्जी ने मंच से किया किनारा

पीएम मोदी एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल देश को समर्पित करेंगे

New delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (7 फरवरी) को असम व बंगाल का दौरा करेंगे. दोनों ही जगहों पर कई विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी बंगाल के हल्दिया में रैली को संबोधित करने के साथ ही BPCL द्वारा बनाए गए एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल को देश को सौपेंगे.

 

हल्दिया में सरकारी कार्यक्रम के मद्देनजर प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से पीएमओ को सूचित कर दिया है कि वह इस कार्यक्रम नहीं शामिल हो पायेंगी.

इसे भी पढ़ेंःसूरज का हुआ था अपहरण,10 लाख फिरौती नहीं देने पर जिंदा जलाया

मालूम हो कि करीब पखवाड़ा पूर्व कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी के साथ मंच शेयर किया था. जहां ममता के संबोधन से पूर्व जय श्री राम के नारे लगे थे. जिससे ममता बनर्जी भड़क गयीं थीं. इस मुद्दे ने तूल पकड़ा था. माना जा रहा है कि इसी मामले के आलोक में ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम से किनारा कर लिया है.

 

इधर, पीएम मोदी ने एक दिन पूर्व ट्वीट करके जानकारी दी थी कि कल शाम में मैं पश्चिम बंगाल के हल्दिया में रहूंगा. जहां मैं BPCL द्वारा बनाए गए एलपीजी इंपोर्ट टर्मिनल को देश को सौपूंगा. इसके साथ ही मैं ढोबी-दुर्गापुर नेचुरल गैस पाइपलाइन डिविजन का भी शुभारंभ करूंगा जिसे प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः फेसबुक पर लड़की द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का मतलब यह नहीं कि वह यौन संबंध बनाना चाहती हैः कोर्ट

मालूम हो कि बंगाल में विधानसभा चुनाव है. भाजपा वहां आक्रामक तेवर के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है. इसे भी ध्यान में रखते हुए पीएम के कार्यक्रम को देखा जा रहा है. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व ही भाजपा अध्यक्ष नड्डा बंगाल के दौरे से लौटे हैं. अमित शाह भी लगातार बंगाल का दौरा कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button