
Patna : शहर के आलमगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने साढ़ू की गोली मार कर हत्या कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार माखनपुर ईदगाह गांधी मूर्ति के समीप शनिवार की सुबह 28 वर्षीय ललन यादव उर्फ लल्ला गोप की उसके साढ़ू विक्की कुमार उर्फ विक्की मोबाइल ने कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी.
वारदात का कारण एक दिन पूर्व लाला द्वारा साढू विक्की मोबाइल को तीन थप्पड़ जड़ना बताया जा रहा है. पटना पूर्वी क्षेत्र के एसएपी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक तथा हत्यारे दोनों के खिलाफ हत्या समेत अन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस हत्याकांड में छानबीन कर अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है.
इसे भी पढ़ें :फेसबुक पर लड़की द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने का मतलब यह नहीं कि वह यौन संबंध बनाना चाहती हैः कोर्ट
वारदात के बाद हत्या का आरोपी विक्की मोबाइल फरार
थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि माखनपुर ईदगाह में पूजा करने जा रहे दुर्गा गोप के 28 वर्षीय पुत्र ललन यादव उर्फ लल्ला गोप की साढू विक्की मोबाइल ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद हत्या का आरोपी फरार हो गया. हत्या की सूचना पाकर वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा.
इसे भी पढ़ें :खूंटी में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों की वाहन की चपेट में आने से मौत
लल्ला गोप ने साढू विक्की को जड़े थे तीन थप्पड़
लल्ला की मां फूलन देवी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर लल्ला और विक्की में बकझक हुई थी. गुस्से में आकर लल्ला गोप ने साढू विक्की को तीन थप्पड़ जड़ दिया था. स्वजनों की मानें तो थप्पड़ खाने के बाद गुस्साये विक्की ने शनिवार की सुबह पूजा करने जा रहे साढू लल्ला को पीछे से कनपटी में गोली मारी और हत्या कर निकल गया. हत्याकांड के बाद आसपास में अफरा-तफरी मच गई.
तीन हत्याकांडों में नामजद था मृतक लल्ला गोप
आलमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ललन यादव तीन हत्याकांडों में नामजद था. इसके अलावा वो हत्या के प्रयास में भी नामजद था. इसके अलावा तीन अन्य आपराधिक घटनाओं में नामजद था. पुलिस के अनुसार हत्या का आरोपी साढू विक्की मोबाइल भी वर्ष 2015 में हत्या के मामले में तीन-चार वर्ष तक जेल में रह चुका है.
इसे भी पढ़ें :JSACS निदेशक राजीव रंजन पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, दो सदस्यीय कमेटी करेगी जांच




