JharkhandRanchi

दस दिन विलंब से आया मानसून, 69 फीसदी कम हुई है बारिश

Ranchi: इस बार मानसून का झारखंड में प्रवेश दस दिन विलंब से हुआ है. इसके साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली. शुक्रवार को दोपहर बाद से राज्य में मानसून ने दस्तक दी. मौसम विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार राज्य में मानसून का प्रवेश दक्षिण और पूर्व में हुआ है. वहीं आनेवाले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. जिसमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां समेत गुमला, सिमडेगा और खूंटी हैं. मानसून के प्रवेश को मौसम विभाग की ओर से मानूसन ऑनसेट बताया गया है. निदेशक डॉ एसडी कोटाल ने बताया कि मौसम विज्ञान की भाषा में इसे मानसून ऑनसेट कहते हैं.

इसे भी पढ़ें – कई माह से नहीं मिला मानदेय, आर्थिक तंगी झेल रहे पारा शिक्षक की मौत

अगले पांच दिनों में पूरे राज्य में होगी भारी बारिश

मौस विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में पूरे राज्य में बारिश होगी. रांची समेत आसपास के जिलों में हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. तो कुछ जिलों में आनेवाले 48 से 72 घंटे तक तेज बारिश की भी संभावना व्यक्त की गयी है. जिसमें रांची जिला भी है. इस बार राज्य में मानसून ने दस दिन देर से दस्तक दी है. जिस कारण अब तक होनेवाली बारिश में कमी आयी है.

इसे भी पढ़ें – चोरी के आरोपी कैदी की सरायकेला जेल में मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

69 फीसदी कम हुई बारिश

समय से मानसून आने पर राज्य में पर्याप्त बारिश होती. सामान्यता राज्य में 10 जून से मानसून प्रवेश कर जाता है. लेकिन इस साल मानसून ने 21 जून को दस्तक दी. मौसम विभाग के अनुसार अब तक राज्य भर में 107.8 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. इस साल अब तक 69 फीसदी कम बारिश अब तक हुई है. जिसका मुख्य कारण मानसून की देरी है. निदेशक डॉ एसडी कोटाल के अनुसार आनेवाले चार पांच दिनों के बाद ही बताना संभव होगा कि इस बार मानसून की बारिश कैसी होगी. पूरे राज्य में औसतन 1092 मिमी. मानसून की बारिश होने की संभावना रहती है.

इसे भी पढ़ें – अमेरिकी लेखिका ने डोनाल्ड ट्रंप पर रेप का आरोप लगाया, ट्रंप ने कहा, फेक न्यूज

पिछले पांच वर्षों में मानसून का आगमन

वर्षमानसून ऑनसेट की तिथिविलंब (दिन में)
201418 जून15 दिन
201515 जून12 दिन
201617 जून1 दिन पहले
201716 जून10 दिन
201825 जून28 दिन

इसे भी पढ़ें – 30 सितंबर तक 14 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन दें: मुख्यमंत्री

 1 से 21 जून तक बारिश की स्थिति

जिलावास्तविकसामान्यबारिश (+/-)
बोकारो26.5104.4 -75
चतरा091.1-100
देवघर36.4111.5-67
धनबाद10.1122.4-92
दुमका59.1116.4-49
पूर्वी सिंहभूम76.5143.2-47
गढ़वा869.8-89
गिरिडीह21.199.4-79
गोड्डा12.6103.5-88
गुमला28.8116.6-75
हजारीबाग11113.6-90
जामताड़ा24.7125.7-80
खूंटी31.8123.1-74
कोडरमा23.798.5-76
लातेहार23.389.6-74
लोहरदगा57.798-41
पाकुड़20.4137-85
पलामू14.658.9-75
रामगढ़28.8110.2-74
रांची39.4112.1-65
साहेबगंज115.2147.8-22
सरायकेला-खरसांवा54.4124.4-56
सिमडेगा58.7117.6-50
पश्चिमी सिंहभूम48.7111.1-56
झारखंड33.6107.8-69

इसे भी पढ़ें – महिलाओं को पढ़ाने की बात करने वाली सरकार महिला प्रसार पदाधिकारी सेवा नियमावली नहीं बना सकी है  

Related Articles

Back to top button