
Ranchi: राजद नेता तेजस्वी यादव शनिवार को अपने पिता से मिलने देर शाम रांची के केंद्रीय कारा होटवार पहुंचे. उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से मना कर दिया. तेजस्वी बार-बार सुरक्षाकर्मियों से गुहार करते रहे कि एक बेटे को मिलने दिया जाये. पलामू में शनिवार को तेजस्वी का कार्यक्रम था. वह रांची से पलामू हेलिकॉप्टर से गये. हेलिकॉप्टर के लिए परमिशन भी समय पर नहीं दिया गया. नतीजतन उनका हेलिकॉप्टर वापस रांची आ गया. जब तक परमिशन दिया गया, तब तक हेलिकॉप्टर वापस आ गया.
इसे भी पढ़ें – पलामू: निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले पूर्व सांसद जोरावर राम गये जेल
जेल अधीक्षक से भी लगायी गुहार
शनिवार को राजद के प्रत्याशी घूरन राम ने पलामू से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तेजस्वी पलामू में थे. उन्होंने बार-बार अपने पिता से मिलने के लिए रांची के केंद्रीय कारा के अधीक्षक से गुहार भी की. जेल मैन्यूअल के आधार पर मिलने की बातें भी कहीं. उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों को मिलने देना जरूरी है. उनकी किसी भी बात का असर नहीं हुआ. वह बिना मिले ही वापस लौट गये.
इसे भी पढ़ें – चतराः कांग्रेस के मनोज यादव, भाजपा के नंदलाल प्रसाद, सीपीआई के अर्जुन कुमार सहित 12 निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया नामांकन



