
Ranchi: आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में बिजली संकट गंभीर हो सकता है. इसकी प्रमुख वजह है दामोदर घाटी निगम की कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन में तकनीकि खराबी का आना. जिसस राज्य के डीवीसी कमांड एरिया में पावर सप्लाई में पचास प्रतिशत से अधिक की कटौती कर दी है. डीवीसी ने इससे संबंधित नोटिस झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के चेयरमैन सहित धनबाद एरिया बोर्ड को भी दिया है. अगले पांच दिनों तक डीवीसी ने पूरे झारखंड में पचास प्रतिशत तक बिजली सप्लाई में कमी रखेगी. तकनीकि खराबी के कारण डीवीसी कमांड एरिया धनबाद, कोडरमा, गिरीडीह, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा और बोकारो में इसका असर रहेगा. डीवीसी की कटौती जारी होने से हर आधे घंटे में कमांड एरिया में बिजली काटी जा रही है. इसका असर कुछ हद तक अन्य इलाकों में भी देखा जा रहा है.
15 घंटे तक कट रही बिजली: डीवीसी के आदेश की मानें तो तकनीकि खराबी के कारण 12 से 15 घंटे तक बिजली काटी जा रही है. जबकि ग्रामीण इलाकों में 17 से 18 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है. ऊर्जा विभाग के अनुसार धनबाद में कांड्रा ग्रिड से 20 मेगावाट, पुटकी से 60 मेगावाट व पाथरडीह से 15 मेगावाट बिजली आती है. इसमें पुटकी और पाथरडीह ग्रिड को डीवीसी से, जबकि गोविंदपुर स्थित कांड्रा ग्रिड से बिजली मिल रही है. ऐसे में डीवीसी के सात जिलों में लोड शेडिंग जारी है.
इसे भी पढ़ें: डॉक्टरों पर हमले के बाद आइएमए गंभीर, बुलाई इमरजेंसी मीटिंग




