GiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह: सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ ने किया सामग्री का वितरण

Giridih: सोमवार को डुमरी के खोलोचूआ गांव के सीआरपीएफ बटालियन परिसर में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान बटालियन के कमाडेंट कपिंग गिल, सेकंड कमाडेंट सिद्धार्थ कुमार, सहायक कमाडेंट संतोष मिश्रा के साथ जीतकुंडी मुखिया समेत कई अधिकारी और सीआरपीएफ जवान की टीम ने ग्रामीणों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया.

मौके पर ग्रामीणों के बीच उन्नत खेती के लिए उम्दा किस्म के बीजों का भी वितरण किया गया. गांव के बच्चों के बीच स्कूल बैग के साथ खेल-कूद से जुड़ने के लिए फुटबाल दिया गया. खोलोचूआ गांव में सीआरपीएफ सातवीं बटालियन के इस सिविल एक्शन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में उत्साह दिखा.

मौके पर कई ग्रामीणों ने कहा कि अगर अर्धसैनिक बलों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग मिलता रहा. कमाडेंट कपिंग गिल ने कहा कि गांव और ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर करने का हर प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पलामू के पांकी में होली तक लागू रहेगी निषेधाज्ञा, एसडीएम ने जारी किया आदेश

Related Articles

Back to top button